लाइव न्यूज़ :

दोनों डोज लेने के बावजूद कोवीड पॉजिटिव हुई फराह खान, कहा शायद मैंने अपना काला टीका नहीं लगाया था

By वैशाली कुमारी | Updated: September 1, 2021 19:02 IST

 बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर ये पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, "मुझे बहुत हैरानी हो रही है कि ये हुआ,शायद मैंने अपना काला टीका नहीं लगाया था।

Open in App
ठळक मुद्देफराह ने कहा उम्मीद है जल्द ही रिकवर हो के आप सबके बीच आऊंगीफराह इस हफ्ते अरबाज खान के शो 'पिंच' में नजर आने वाली थी जिसके ऊपर ग्रहण लगता दिखाई दे रहा है

कोरोना कि दोनों डोज लेने के बाद भी आप महामारी से सुरक्षित नहीं हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों वैक्सीन लेने के बाद भी लोग संक्रमित हो रहे हैं। बात अगर आम इंसान की होती तो आपको मालूम ना चलती लेकिन यहां बात बॉलीवुड कि मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर फराह खान की है, जोकि कोविड पॉजिटिव हो गई हैं।

बतादें कि खुद फराह खान ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर ये पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, "मुझे बहुत हैरानी हो रही है कि ये हुआ,शायद मैंने अपना काला टीका नहीं लगाया था।

मुझे बहुत हैरानी हो रही है कि दोनों डोज लेने के बावजूद मै कोविड पॉजिटिव हूं। मैंने कोविड के दोनों डोज लेने वालों के साथ ही काम किया और मै खुद दोनों डोज लेे चुकी हूं।ऐसे में ये आश्चर्यजनक है।

मैंने पहले ही अपने साथियों को सूचित कर दिया है और उनसे गुजारिश है कि वो सभी अपना टेस्ट करवा लें। अगर भूल से किसी को नहीं बोल पाई तो प्लीज वो भी टेस्ट करवा लें।

फराह ने कहा उम्मीद है जल्द ही रिकवर हो के आप सबके बीच आऊंगी। फराह इस हफ्ते अरबाज खान के शो 'पिंच' में नजर आने वाली थी जिसके ऊपर ग्रहण लगता दिखाई दे रहा है। इस शो का प्रोमो रिलीज हो चुका हैं। इस प्रोमो में फराह ट्रोलर्स की जमकर खिंचाई करती नजर आएंगी।

इस ट्रेलर का एक मजेदार हिस्सा ये रहा जब शो के दौरान  अरबाज खान ने एक ट्रोलर का सवाल पूछा कि 'मोटी के बच्चे इतने सूखे क्यों? इस मजेदार सवाल का जवाब फटाह ने अपने ही अंदाज में दिया। फराह ने कहा 'सुन तू तेरे बच्चे संभाल, मैं मेरे बच्चों को देख लूंगी'। ये शो ट्रोलर्स के ऊपर आधारित रहने वाला है।

शो के ट्रेलर में फराह नेपोटिज्म पर भी बात करते नजर आ रही हैं, फराह कहती हैं कि आप नेपोटिज्म की बात करते हो लेकिन देखनी आपको शाहरुख खान की बेटी और करीना कपूर का बेटा ही है। ऐसे में आप नेपोटिज्म की बात ना ही करें तो अच्छा होगा।

टॅग्स :फराह खानबॉलीवुड गॉसिपकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी