लाइव न्यूज़ :

मिस्टर इंडिया के पूर्व विजेता मनोज पाटिल ने की खुदकुशी की कोशिश, अभिनेता साहिल खान पर लगाया आरोप

By अनिल शर्मा | Updated: September 16, 2021 16:12 IST

मनोज पाटिल के मैनेजर परी नाज ने कहा कि ओशिवारा में सैलीला भवन में पाटिल के घर पर सुबह 12.30 से 1 बजे के बीच हुई कथित घटना के बाद, उनके परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उनकी हालत 'गंभीर' बताई गई।

Open in App
ठळक मुद्दे मनोज पाटिल का सुसाइड लेटर जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,मनोज का आरोप है कि साहिल मिस्टर ओलंपिया में हिस्सा नहीं लेने के लिए परेशान कर रहा था

मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता के पूर्व विजेता मनोज पाटिल ने कथित तौर पर मुंबई में दवाएं खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। उनकी मैनेजर के मुताबिक, घटना गुरुवार दोपहर करीब 12:30 हुई। मैनेजर का आरोप है कि पाटिल को अभिनेता साहिल खान एक साल से अधिक समय से परेशान कर रहे हैं जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

मनोज पाटिल के मैनेजर परी नाज ने कहा कि ओशिवारा में सैलीला भवन में पाटिल के घर पर सुबह 12.30 से 1 बजे के बीच हुई कथित घटना के बाद, उनके परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उनकी हालत 'गंभीर' बताई गई।

29 वर्षीय मॉडल पाटिल ने कुछ दिन पहले ओशिवारा पुलिस को एक पत्र सौंपा था, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता साहिल खान के खिलाफ सोशल मीडिया पर उन्हें कथित रूप से बदनाम करने और उनके लिए समस्याएं पैदा करने के लिए कार्रवाई की मांग की गई थी। 

 मनोज पाटिल का सुसाइड लेटर जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने लिखा है, मानसिक कष्ट और कलंक के कारण वह आत्महत्या कर रहा है। मिस्टर इंडिया बने मनोज ने मिस्टर ओलंपिया की तैयारी शुरू कर दी थी। साहिल खान भी टूर्नामेंट में हिस्सा लेना चाहते थे।

मनोज का आरोप है कि साहिल उसे इससे दूर रखने और मिस्टर ओलंपिया में हिस्सा नहीं लेने के लिए परेशान कर रहा था। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, मनोज खतरे से बाहर है। वहीं ओशिवारा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !