लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की खबर सुनकर अंकिता लोखंडे ने दिया सिर्फ एक शब्द का रिएक्शन

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 14, 2020 18:22 IST

Sushant Singh Rajput Commits Suicide: बेटे की आत्महत्या की खबर सुनकर सुशांत के पिता बेहोश हो गए हैं। पटना में सुशांत के घर के सामने भीड़ जमा हो गई है। परिवार सदमे में है। सुशांत सिंह राजपूत के शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल ले जाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या की खबर सुनकर अंकिता लोखंडे एकदम से चौंक गईं। सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली है।

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या करने को लेकर पूरा देश स्तब्ध है, जिसने भी यह खबर सुनी है वह हैरान रह गया। वहीं, जब सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड करने को लेकर अंकिता लोखंडे से बात की गई तो उनका रिएक्शन सिर्फ एक शब्द का था, जिसके बाद उन्होंने फोन रख दिया। किसी को भी समझ नहीं आ रहा है कि सुशांत ने सुसाइड करने का कदम क्यों उठाया है, हालांकि शुरुआती जांच में पुलिस ने पाया है कि वह पिछले छह महीने से डिप्रेशन के शिकार थे।  

दरअसल, एक समाचार चैनल ने सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या की खबर के बाद रिएक्शन के लिए अंकिता लोखंडे से बात करनी चाही और उन्हें सुशांत के आत्महत्या करने के बारे में बताया। सुशांत के बारे में वह सुनकर एकदम से चौंक गई और उन्हें यकीन ही नहीं हुआ और सिर्फ एक शब्द बोला 'क्या'।

इधर, बेटे की आत्महत्या की खबर सुनकर सुशांत के पिता बेहोश हो गए हैं। पटना में सुशांत के घर के सामने भीड़ जमा हो गई है। परिवार सदमे में है। सुशांत सिंह राजपूत के शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल ले जाया गया है। 34 वर्षीय अभिनेता ने साल 2013 में फिल्म काई पो चे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और आखिरी बार वह फिल्म छिछोरे में नजर आए थे, जो पिछले साल सितंबर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सुशांत सिंह श्रद्धा कपूर के अपोजिट नजर आए थे।

सुशांत ने 'किस देश में है मेरा दिल' से किया था डेब्यू

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में आने से पहले छोटे पर्दे से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। सुशांत ने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे।

फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से हुए फेमस

इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत ने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिपअंकिता लोखण्डे
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!