लाइव न्यूज़ :

"नागरिक स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सवाल उठाए जा रहे हैं", KYFF के उद्घाटन के दौरान बिगबी बोले

By रुस्तम राणा | Updated: December 15, 2022 22:31 IST

बॉलीवुड महानायक ने कहा, "अब भी, और मुझे यकीन है कि मंच पर मेरे सहयोगी इस बात से सहमत होंगे कि नागरिक स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सवाल उठाए जा रहे हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने 28वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (KIFF) का उद्घाटन करने के बाद अपनी बात रखीउन्होंने कहा, मंच पर मेरे सहयोगी इस बात से सहमत होंगे कि नागरिक स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सवाल उठाए जा रहे हैं

कोलकाता: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने गुरुवार को कोलकाता के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह के उद्घाटन के अवसर पर ब्रिटिश सेंसरशिप, अत्याचारियों के खिलाफ आजादी से पहले की फिल्मों, सांप्रदायिकता और सामाजिक एकता पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने नागरिक स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के राजनीतिक रूप से संवेदनशील मुद्दे पर भी अपनी राय रखी।

बॉलीवुड महानायक ने कहा, "अब भी, और मुझे यकीन है कि मंच पर मेरे सहयोगी इस बात से सहमत होंगे कि नागरिक स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सवाल उठाए जा रहे हैं।" बच्चन ने कहा, "अब भी, और मुझे यकीन है कि मंच पर मेरे सहयोगी इस बात से सहमत होंगे कि नागरिक स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सवाल उठाए जा रहे हैं।"

उन्होंने 28वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (KIFF) का उद्घाटन करने के बाद अपनी बात रखी। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने उनकी आने वाली फिल्म 'पठान' को लेकर उपजे विवाद पर कहा कि कुछ भी हो जाए, हम जैसे लोग हर हाल में पॉजिटिव रहेंगे।

शाहरुख खान ने कहा, "एक वक्त था, जब हम मिल नहीं पाए. लेकिन दुनिया अब नॉर्मल होती जा रही है। हम सब खुश हैं और मैं सबसे ज्यादा खुश हूं। मुझे ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि दुनिया चाहे कुछ भी करे, मैं और तुम और दुनिया में सभी सकारात्मक लोग जीवित हैं।" बॉलीवुड के महानायक ने कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में दीप प्रज्वलित करके इस फिल्म महोत्सव की शुरुआत की। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारतमंदिर हो या मस्जिद, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा-धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज डेसिबल सीमा से अधिक नहीं हो

भारतपशु को मारने से पहले स्वस्थ होने का प्रमाणपत्र अनिवार्य?, बंगाल सरकार ने कहा- खुले-सार्वजनिक स्थान पर पशु वध पर सख्ती से रोक?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया