लाइव न्यूज़ :

ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर बोल्ड अंदाज में तस्वीर शेयर कर ढाया कहर

By ललित कुमार | Updated: August 13, 2019 11:01 IST

फिल्मों से ज्यादा ईशा अपनी बोल्डनेस के कारण सोशल मीडिया पर सनसनी मचाती रहती हैं।

Open in App

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अपनी बोल्ड अदाओं के चलते अक्सर सोशल मीडिया पर धूम मचाती रहती हैं। अब हाल ही में ईशा ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद हॉट अंदाज में एक तस्वीर शेयर की है। फिल्मों से ज्यादा ईशा अपनी बोल्डनेस के कारण सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। दरअसल, इस पिक में ईशा का हॉट अंदाज देखने के बाद फैंस भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर ईशा की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है उनकी इस तस्वीर पर अब तक 2 लाख 6 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

साल 2007 में मिस इंडिया इंटरनेशनल का ताज अपने नाम चुकीं ईशा गुप्ता हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'वन डेः जस्टिस डिलिवर्ड' में दिखाई दी थीं। 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई इस फिल्म में अनुपम खेर और कुमुद मिश्रा ईशा के साथ अहम किरदार में नजर आए थे। फिल्म में ईशा ने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था, जिसके दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया गया था। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस मात्र 4.68 करोड़ रुपये की कमाई कर सकी।

ईशा गुप्ता ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'जन्नत 2' से की थी, कुणाल देशमुख के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी लीड रोल में दिखाई दिए थे। इसके बाद ईशा  फिल्म 'राज 3डी' में नजर आईं। ईशा अब तक 'बेबी', 'रुस्तम', 'बादशाहों' और 'टोटल धमाल' जैसी कई हिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं।

टॅग्स :ईशा गुप्ता
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीUS-Israel Iran War: दुबई में फंसे भारतीय सितारे, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक स्टार ने पीएम मोदी से मांगी मदद

बॉलीवुड चुस्कीअभिनेत्री ईशा गुप्ता ने आखिरकार हार्दिक पांड्या के साथ डेटिंग की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, खुलकर बातचीत की

बॉलीवुड चुस्कीLokmat Most Stylish Awards 2023: ईशा गुप्ता ने मारी बाजी, मोस्ट स्टाइलिश ग्लैमरस दिवा का खिताब जीता

बॉलीवुड चुस्कीईशा गुप्ता का सिजलिंग लुक, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

बॉलीवुड चुस्कीदिल्ली-एनसीआर में गिरती वायु गुणवत्ता को लेकर चिंतित हैं ईशा गुप्ता, जानिए एक्ट्रेस ने क्या कहा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?