लाइव न्यूज़ :

Tiger-3: टाइगर-3 में इमरान हाशमी करेंगे आतिशबाजी, सामने होंगे सलमान, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: October 17, 2023 13:58 IST

टाइगर-3 में आतिश के किरदार में नजर आएंगे इमरान हाशमी। सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर इमरान की पहली तस्वीर शेयर की। 12 नवंबर को टाइगर-3 तीन भाषाओं में रिलीज की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देटाइगर-3 से इमरान की आतिश वाली तस्वीर आई सामने सलमान ने कहा, ऐसी दुश्मनी में मजा ही कुछ और हैटाइगर-3 हिंदी, तेलगु और तमिल में रिलीज होगी

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने अपने वायदे अनुसार 16 अक्टूबर को अपनी आगामी फिल्म टाइगर-3 का ट्रेलर लॉन्च कर दिया। ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से ही फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर टाइगर-3 ट्रेलर ट्रेंडिंग में है।

इस फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं। टाइगर के पहले दो पार्ट सुपरहिट रहे हैं और टाइगर-3 के हिट होने की गारंटी इस ढाई मिनट के ट्रेलर ने दे दिया है। इस फिल्म को मनीश शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं और फिल्म 12 नवंबर दीपावली पर रिलीज होगी। इधर, सलमान खान ने 17 अक्टूबर को फिल्म के आतिश से दर्शकों को रूबरू करवाया। 

टाइगर-3 में कौन है आतिश 

टाइगर-3 से जुड़ी एक अपडेट सलमान खान ने दर्शकों के साथ शेयर की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से आतिश की तस्वीर शेयर की हैं। सलमान ने लिखा कि आतिश अक्का करेगा आतिशबाजी। ऐसी दुश्मनी में मजा ही कुछ और है। सलमान की टाइगर-3 में आतिश नाम के किरदार में इमरान हाशमी हैं। यह फिल्म हिन्दी, तमिल और तेलगु भाषा में रिलीज की जाएगी। इमरान ने भी अपने सोशल मीडिया पर फिल्म टाइगर-3 से जुड़ी अपनी तस्वीर को शेयर किया है। 

एक दिन में टाइगर-3 ने बनाया रिकॉर्ड 

सलमान खान ने टाइगर-3 का ट्रेलर 16 अक्टूबर को रिलीज किया था। ढाई मिनट के इस ट्रेलर में भाईजान एक से बढ़कर एक एक्शन सीन करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ कैटरीना कैफ का स्पेशल सीन भी दर्शकों को काफी भा रहा है। ट्रेलर के आखिर में फिल्म के आतिश इमरान हाशमी नजर आते हैं और कहते हैं वेलकम टू पाकिस्तान टाइगर। इस ट्रेलर को यूट्यूब पर महज एक दिन में 41 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। 17 अक्टूबर को यूट्यूब पर टाइगर-3 दूसरे नंबर पर ट्रेंडिंग में रहा है।   

टॅग्स :सलमान खानकैटरीना कैफसंगीतबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीसिंगर उदित नारायण के खिलाफ FIR दर्ज, पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?