लाइव न्यूज़ :

राधिका राव-विनय सप्रू के 'लुट गए' में इमरान हाशमी की एंट्री, सालों बाद फिर लगाएंगे रोमांस का तड़का

By अमित कुमार | Updated: February 12, 2021 14:56 IST

इमरान हाशमी जल्द ही एक नए रोमांटिक एल्बम में नजर आने वाले हैं। टी-सीरीज के 'लुट गए' के लिए इमरान हाशमी को साइन कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइमरान हाशमी ने अपने फिल्मी करियर एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है।वह जल्द ही एक नए रोमांटिक एल्बम से फैंस का दिल जीतने आ रहे हैं।इससे पहले ईशा गुप्ता संग उन्होंने एक एल्बम सॉन्ग किया था, जिसने खूब वाहवाही लूटी थी।

बॉलीवुड के सीरियल किसर कहे जाने वाले एक्टर इमरान हाशमी लंबे समय बाद एक बार फिर रोमांटिक अंदाज में नजर आने वाले हैं। इमरान हाशमी आखिरी बार फिल्म 'हरामी' में नजर आए थे। इस फिल्म में इमरान के किरदार को फैंस ने काफी पसंद किया था। इससे पहले आई फिल्म वाई चीट इंडिया में भी उन्होंने अपने एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता था। 

हालांकि, यह फिल्म बाक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। ईशा गुप्ता संग इमरान हाशमी के एक एल्बम ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। टी-सीरीज के 'मैं रहूँ या ना रहूँ' के बाद इमरान एक और रोमांटिक एल्बम लेकर आ रहे हैं। इमरान हाशमी का पिछला सिंगल, टॉप रोमांटिक सिंगल्स में से एक है, जिसने यूट्यूब पर 230+ मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं। 

इमरान हाशमी ने भूषण कुमार एक साथ कई प्रोजेक्ट्स को कोलेबरेट किया है। वहीं डायरेक्टर जोड़ी राधिका राव और विनय सप्रू को एक और रोमांटिक सिंगल के लिए साथ ला रहे हैं, जिसका टाइटल 'लुट गए' है। यह सर्वविदित है कि एक्टर हमेशा ही अपने प्रोजेक्ट्स में चयनात्मक रहे हैं, अतीत में उम्दा परफॉर्मेंसेस दी हैं और हमेशा ही यादगार म्यूजिक के लिए पहचाने जाते हैं, जिनमें से अधिकांश चार्ट-टॉपर रहे हैं। 

जहाँ 'मैं रहूँ या न रहूँ' ने जीआईएमए और मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड्स सहित म्यूजिक अवॉर्ड्स में कई अवॉर्ड्स जीते हैं, वहीं इमरान ने इसमें से कई चार्टबस्टर्स किए हैं जिनमें वे मुख्य रूप से नजर आए हैं। इस सोलफुल ट्रैक के साथ एक और बेंचमार्क जोड़ने की आशा करते हुए यह रोमांटिक सॉन्ग तनिष्क बागची द्वारा कम्पोज किया गया है, जिसे मनोज मुंतशिर द्वारा लिखा गया है। जुबिन नौटियाल द्वारा गाए गए इस सॉन्ग में युक्ति थरेजा के साथ ही इमरान हाशमी भी नजर आ रहे हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!