लाइव न्यूज़ :

Emergency Film: कंगना रनौत ने शेयर की अपने बचपन की क्यूट फोटो, कहा- परिवार के लोग मुझे बुलाते थे 'इंदिरा गांधी'

By रुस्तम राणा | Updated: September 19, 2022 15:01 IST

फिल्म 'इमरजेंसी' का निर्देशन खुद कंगना रनौत ने किया है। यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित है जिसमें कंगना दिवंगत नेता की मुख्य भूमिका में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म 'इमरजेंसी' का निर्देशन खुद कंगना रनौत ने किया हैयह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित हैफिल्म में कंगना रनौत दिवंगत प्रधानमंत्री की भूमिका निभाएंगी

मुंबई: फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की पुरानी तस्वीरें साझा कीं हैं। अपनी बचपन की तस्वीरों में वह देश की दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरह दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में बॉलीवुड `क्वीन` स्कूल की ड्रेस पहनी हुई हैं और उनके बाल घुंघराले हैं। बचपन की पहली तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "यह आश्चर्यजनक है कि मेरे कई रिश्तेदारों ने मुझे इंदिरा गांधी कहा, शायद मेरे हेयर स्टाइल की वजह से।"

वहीं दूसरी फोटो में, किशोरी अवस्था में कंगना बड़ी आंखों और घुंघराले बालों में दिखाई दे रही हैं। तस्वीर साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, "मैंने एक बच्चे के रूप में किसी की हेयरस्टाइल को फॉलो नहीं किया, मैं खुद गांव के नाई के पास गई और उसे इस तरह के बाल काटने को कहा। इसे देखकर परिवार के कई लोगों ने मुझे मजाक में इंदिरा कहकर पुकारा खासकर मेरे अंकलों ने जो आर्मी बैकग्राउंड के थे।"

रविवार को अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया और फिल्म के रैप के बारे में एक अपडेट दिया। 'इमरजेंसी' का निर्देशन खुद कंगना रनौत ने किया है। यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित है जिसमें कंगना दिवंगत नेता की मुख्य भूमिका में हैं।

कंगना के अलावा, फिल्म में अनुपम खेर (जय प्रकाश नारायण), महिमा चौधरी (पुपुल जयकर), विशाक नायर (संजय गांधी) और श्रेयस तलपड़े (पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई) प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यहां आपको बता दें कि कंगना रनौत 'इमरजेंसी' के अलावा, निर्देशक सर्वेश मेवाड़ा की 'तेजस' में भी काम कर रही हैं, इस फिल्म में वह एक भारतीय वायु सेना के पायलट की भूमिका निभाती नजर आएंगी। 

टॅग्स :कंगना शर्माबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल