लाइव न्यूज़ :

भारत आने के लिए एली अवराम ने लगा दी थी अपनी पूरी जमा पूंजी, फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए दस साल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 16, 2022 14:07 IST

एली अवराम ने कहा कि मैंने भारत आने के लिए पैसे जमा किया करती थी और यहां आकर अपने सपनो को पूरा करना चाहती थी। और अब वे सारे सपने धीरे धीरे साकार हो रहे हैं। मैं उन सभी लोगों की शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मेरे इस 10 साल के सफर में मेरा साथ दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे एली अवराम ने बॉलीवुड में अपने 10 साल पूरे कर लिए हैं स्वीडिश अभिनेत्री एली की मानें तो भारत आने के लिए उन्होंने अपनी सारी जमा पूंजी लगा दी थीएली अमिताभ बच्चन की गुड बॉय और टाइगर श्रॉफ की गणपत में नजर आएंगी

मुंबईः अभिनेत्री एली अवराम को भारत आए पूरे 10 वर्ष हो चुके हैं और फरवरी महीना उनके लिए बहुत ही खास है। एली अवराम इसी महीने में स्वीडन से भारत आई थी।  एली ने कई सालो तक पैसे जमा किए ताकि वे अपने सपनो को पूरा करने  के लिए भारत आ सकें, और अब इस बहुमुखी अदाकारा को हमारे में आए एक दशक पूरे हो चुके हैं।

एली ने कहा कि 'मैंने भारत आने के लिए पैसे जमा किया करती थी और यहां आकर अपने सपनो को पूरा करना चाहती थी। और अब वे सारे सपने धीरे धीरे साकार हो रहे हैं। मैं उन सभी लोगों की शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मेरे इस 10 साल के सफर में मेरा साथ दिया, जो मेरे लिए फरिश्ते बनकर आए और मेरे अच्छे और बुरे समय में मेरे साथ खड़े रहे।'

एली ने उन फिल्म निर्देशकों के प्रति भी आभार जताया जिन्होंने अभित्री को मौका दिया। बकौल एली-  'उन सारे डायरेक्टर, मेरे साथी जिन्होंने मुझे अपने साथ काम करने का अवसर दिया। दस साल का यह सफर बहुत ही उतार चढ़ाव से भरपूर रहा पर उम्मीदों ने साथ कभी नही छोड़ा। इस देश ने मुझे जीवन के कई मायनों को सिखाया और आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया है।'

 स्वीडिश अभिनेत्री एली ने अपने लुक और अपने परफॉर्मेस से लोगों के दिलों पर राज कर रही है। वर्क फ्रंट की बात करें तो एली अवराम दो जबरदस्त प्रोजेक्ट में नजर आएंगी। अमिताभ बच्चन की गुड बॉय और टाइगर श्रॉफ की गणपत का हिस्सा हैं। इसके अलावा एली दो और रीजनल फिल्म्स में नजर आएंगी पर उन फिल्मों की विस्तारित जानकारी अभी तक उपलब्ध नही है। 

टॅग्स :ऐली अवरामहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!