लाइव न्यूज़ :

एकता कपूर का हिंदुस्तानी भाऊ पर पलटवार, कहा- सेक्स बुरा मगर रेप करना सही है?

By अमित कुमार | Updated: June 7, 2020 10:01 IST

'ट्रिपल एक्स 2' वेब सीरीज के एक सीन में भारतीय सेना की वर्दी को बेहद आपत्तिजनक तौर पर पेश करते हुए राष्ट्रीय प्रतीक चिह्नों का अपमान किया गया है। जिसके बाद से इस पर विवाद खड़ा हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देएकता ने हिंदुस्तानी भाऊ को करारा जवाब देते हुए अपनी बात लोगों के सामने रखी। एकता ने कहा कि आप एक लड़की का रेप करने के बारे में बात कर रहे हो। मतलब सेक्स तो बहुत बुरा है लेकिन रेप करने में कोई बुराई नहीं है?'

फिल्म और टीवी प्रड्यूसर एकता कपूर अपनी आने वाली वेबसीरीज 'ट्रिपल एक्स 2' को लेकर विवादों में आ गई है। इस वेब सीरीज पर तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं। जिस वजह से इसे बंद करने को लेकर एफआईआर भी दर्ज कराई है। इस मामले पर अब एकता कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। एकता ने हिंदुस्तानी भाऊ को करारा जवाब देते हुए अपनी बात लोगों के सामने रखी। 

 एकता ने कहा, 'भारतीय सेना से माफी मांगने वाली बात मुझे कोई एतराज नहीं है। मैंने इस वेब सीरीज से विवादित हिस्सा हटा दिया है। मैं पहले ही इस मामले पर अपनी बात साफ कर चुकी हूं। इसके बावजूद मुझे ट्रोल किया जा रहा है। मुझे फिर से माफी मांगने में कोई शर्म नहीं है। हिंदुस्तानी भाऊ खुद को बहुत बड़ा क्रांतिकारी समझता है। ये और इसको फैंस मुझे और मेरी मां को लेकर अपशब्द का प्रयोग कर रहा है।'

एकता ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि आप एक लड़की का रेप करने के बारे में बात कर रहे हो। मतलब सेक्स तो बहुत बुरा है लेकिन रेप करने में कोई बुराई नहीं है?' मैं भारतीय सेना की बहुत इज्जत करती हूं। वेब सीरीज में दिखाया गया पार्ट महज एक कल्पना है। मुझे अपनी गलती का एहसास हुआ और मैंने यह सीन हटा भी दिया। 

बता दें कि इस मामले पर 'बिग बॉस' फेम हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता और शोभा कपूर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। भाऊ का कहना है कि एकता को अपनी वेब सीरीज 'ट्रिपल एक्स 2' के लिए इंडियन आर्मी से माफी मांगनी चाहिए। अब वेब सीरीज के प्रसारण के जरिये अश्लीलता फैलाने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और राष्ट्रीय प्रतीक चिह्नों के अपमान के आरोप में एकता कपूर समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

टॅग्स :एकता कपूरबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!