लाइव न्यूज़ :

रिलीज से पहले ही छाई‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा', सेलेब ने फिल्म को देख दिया थम्सअप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 31, 2019 12:20 IST

फिल्म पर्दे पर पेश कर दी गई है। ऐसे में कई खास सेलेब ने फिल्म को लेकर अपनी पहली प्रतिक्रिया फिल्म की रिलीज से पहले फैंस के सामने पेश कर दी है।

Open in App

सोनम कपूर, अनिल कपूर, राजकुमार राव और जुही चावला स्टारर फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा एक फरवरी को पर्दे पर रिलीज होने को तैयार है। फैंस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही फिल्म का नया पोस्टर और दूसरा ट्रेलर भी फैंस के सामने अब पेश कर दिया गया है।फिल्म के पर्दे पर पेश होने से पहले कई खास सेलेब ने फिल्म को लेकर अपनी पहली प्रतिक्रिया  फैंस के सामने पेश कर दी है। जिससे साफ हो गया है कि फिल्म बेहद खास होने वाली है।

आर बाल्की से लेकर मसाबा गुप्ता तक ने फिल्म देखने के बाद फिल्म का फर्स्ट रिव्यू पेश कर दिया है।आर बाल्की ने फिल्म देखने के बाद कहा है कि फिल्म बहुत लवली है, स्पेशल है साथ ही बहुत सुंदर फिल्म है। इसे हर किसी को देखना चाहिए यह एक तरह से सबसे महत्वपूर्ण फिल्म है जो दर्शकों के लिए बिल्कुल सही है।

वहीं, मसाबा गुप्ता ने ट्वीट करके फिल्म की जमकर तारीफ की है। उन्होंने लिखा है कि मेरे लिए धन्यवाद @ sonamakapoor @ RajkummarRao @ AnilKapoor - बहुत अच्छा  लग रहा है अगर मैं ऐसा कहूं तो ... फिर से! #ekladkikodekhatoaisalaga!

फिल्म न्यूटन के निर्देशक अमित वी मासुकर ने ये खास फिल्म देखकर अपनी प्रतिक्रिया पेश की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया लिखा है कि क्या ताज़ा महसूस हो रहा है, प्रगतिशील, मनोरंजक फिल्म #EkLadkiKoDekhaTohAisaLaga है! यह बहुत पसंद है! @sonamakakoor @AnilKapoor @RajkummarRao #ShellyChopraDhar - 

क्या कहता है पोस्टर

हाल ही में सामने आए पोस्टर में सोनम कपूर दूसरी फीमेल एक्टर को गले मिलते दिख रही हैं। अब फैंस के मन में सवाल होगा कि ये दूसरी एक्ट्रेस कौन है तो ये एक्ट्रेस कोई और नहीं रेजिना कासांद्रा हैं। फिल्म के ट्रेलर सामने आने के बाद हर किसी को फिल्म की कहानी और उनके ससपेंस को लेकर जागरुकता थी जो अब इस पोस्टर के साथ खत्म हो सकती है।

 ये पोस्टर हमें इस अनएक्सपेक्टेड लव स्टोरी की पूरी तस्वीर क्लियर हो गई है। फिल्म को शैली चोपड़ा धर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म समलैंगिकता पर आधारित है जोकि एक बड़े पर्दे पर संघर्ष को दिखाने की कोशिश करती है। 

फिल्म में राजकुमार राव और जूही चावला भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म की टैगलाइन, ‘प्यार को रहने दो और प्यार को आज़ाद करो’, ने निश्चित रूप से दर्शकों के दिमाग पर असर डाला है। फिल्म के सॉन्ग इश्क मीठा और एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा पहले लोगों की जुबां पर चढ़ चुका है।

फिल्म के आए दो ट्रेलर

वहीं, फिल्म का पहला ट्रेलर पिछले साल 28 दिसंबर को आया और दूसरा ट्रेलर दो दिन पहले रिलीज हुआ है। फिल्म एक लड़की की पसंद और प्यार पर आधारित है। यह लड़की होमोसेक्सुल रिलेशन के पेंच में फंसती है। जिसका विरोध उसके परिवार और समाज के लोग करते हैं। फिल्म इसी ताने बाने में बुनी हुई है

जबकि फिल्म के दूसरे ट्रेलर की शुरुआत होती है ह‍िंदू लड़की (सोनम कपूर) और मुस्ल‍िम लड़के (राजकुमार राव) की लवस्टोरी से, लेकिन बीच में लड़की के भाई को पता चल जाता है कि उसकी बहन का अफेयर लड़के से नहीं है। इस बात को ट्रेलर में खुलकर तो नहीं बताया जाता।

कमाई पर पड़ेगा असर

अब जैसा कि फैंस के सामने है कि फिल्म का सारा सस्पेंस फैंस के सामने पेश हो गया है तो अब इसको लेकर फैंस का एक्साइटमेंट भी खत्म हो गया है। ऐसे में कही ऐसा ना हो कि फिल्म की कमाई पर इसका असर ना पड़े। लेकिन जिस तरह से फिल्म की कहानी उजागर हुई है उससे तो यही साफ हो रहा है कि इसका असर कमाई पर पड़ने वाला है। 

टॅग्स :एक लड़की को देखा तो ऐसा लगासोनम कपूरअनिल कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, बेबी बंप दिखाते हुए कैप्शन लिखा- 'मदर'

बॉलीवुड चुस्कीकरवा चौथ पर बॉलीवुड सितारे पहुंचे अनिल कपूर के घर, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, गीता बसरा और मीरा राजपूत...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?