लाइव न्यूज़ :

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की फिर बढ़ी मुसीबत, ED ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग केस

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 19, 2022 09:53 IST

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने पोर्नोग्राफी मामले में व्यवसायी राज कुंद्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। मुंबई पुलिस ने भी उनके खिलाफ 2021 में मामला दर्ज किया था।

Open in App
ठळक मुद्देपोर्नोग्राफी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का नया मामला दर्ज किया है। इससे पहले 2021 में मुंबई पुलिस ने भी उसके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। 

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा एक बार फिर मुसीबत में पड़ गए हैं। दरअसल, पोर्नोग्राफी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का नया मामला दर्ज किया है। इससे पहले 2021 में मुंबई पुलिस ने भी उसके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। 

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने पोर्नोग्राफी मामले में व्यवसायी राज कुंद्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। मुंबई पुलिस ने भी उनके खिलाफ 2021 में मामला दर्ज किया था। इससे पहले राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस ने 19 जुलाई को 11 अन्य लोगों के साथ अपने मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से अश्लील फिल्मों के कथित निर्माण और वितरण के आरोप में गिरफ्तार किया था।

बार के पीछे 60 दिन से अधिक समय बिताने के बाद राज कुंद्रा को जमानत मिल गई थी। राज कुंद्रा 50,000 रुपये के मुचलके पर 22 सितंबर को जेल से बाहर आ गए थे। हालांकि, उनका कहना है कि वह निर्दोष हैं और उसके खिलाफ आरोप झूठे हैं। उन्होंने जेल से बाहर आने के बाद से ही लो प्रोफाइल रखा है। सार्वजनिक रूप से बाहर जाने पर राज को अक्सर पूरे चेहरे पर मास्क पहने देखा जाता था।

टॅग्स :राज कुंद्राशिल्पा शेट्टीमनी लॉऩ्ड्रिंग मामलाप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्टचुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे, सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी, ‘अवैध’ कॉल सेंटर मामला

भारतकीमत 3,716 करोड़ रुपये और 17 मंजिला?, अनिल अंबानी के मुंबई घर 'एबोड' कुर्क, ईडी एक्शन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास