लाइव न्यूज़ :

Drug Case: अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई अजिसिलाओस देमेत्रिएद्स अरेस्ट, ड्रग और चरस बरामद

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 25, 2021 18:36 IST

Drug Case: जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एनसीबी सिनेमा जगत में मादक पदार्थ के कथित इस्तेमाल के मामलों की जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देड्रग और चरस बरामद हुआ है। अर्जुन रामपाल की प्रेमिका गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के भाई को गोवा से गिरफ्तार किया।अजिसिलाओस देमेत्रिएद्स को इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में एनसीबी ने लोनावाला के एक रिसॉर्ट में छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था।

पणजीः अभिनेता अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई अजिसिलाओस देमेत्रिएद्स को शनिवार को नारकोटिक्स कंट्रोल यूनिट (एनसीबी) ने गिरफ्तार कर लिया है।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कहा कि एनसीबी मुंबई और गोवा ने एक संयुक्त अभियान में बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल की प्रेमिका गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के भाई को गोवा से गिरफ्तार किया। ड्रग और चरस बरामद हुआ है। गोवा में उसके पास से ड्रग्स बरामद करने के बाद उसे हिरासत में लिया गया।

अजिसिलाओस देमेत्रिएद्स को इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में एनसीबी ने लोनावाला के एक रिसॉर्ट में छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था, जहां उसे कथित तौर पर ड्रग्स भी मिला था। दिसंबर में मुंबई की एक विशेष नारकोटिक्स कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी।

विशेष नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अदालत ने अजिसिलाओस देमेत्रिएद्स को 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी थी। इसने अजिसिलाओस देमेत्रिएद्स को अपना पासपोर्ट जमा करने और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को सूचित किए बिना शहर नहीं छोड़ने को कहा था।

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने अक्टूबर में लोनावाला में एक रिसॉर्ट में छापेमारी के बाद देमेत्रिएद्स को गिरफ्तार किया था। देमेत्रिएद्स वहां अपना जन्मदिन मनाने के लिए गए थे और उनके पास से कथित तौर पर 0.8 ग्राम मादक पदार्थ मिला था। जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एनसीबी सिनेमा जगत में मादक पदार्थ के कथित इस्तेमाल के मामलों की जांच कर रही है और अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

टॅग्स :अर्जुन रामपालमुंबईगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?