लाइव न्यूज़ :

सुशांत केस में ड्रग्स का ऐंगल आया सामने, रिया चक्रवर्ती की चैट ED ने सीबीआई और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को सौंपीं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 25, 2020 16:28 IST

सुशांत केस की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को इस मामले में रिया चक्रवर्ती की वॉट्सऐप चैट की डीटेल्स से पता चला है कि वह ड्रग्स का 'इस्तेमाल और डीलिंग' कर रही थीं।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले में आज यानी मंगलवार को कई खुलासे हुए।अब इस मामले में ड्रग्स का ऐंगल भी सामने आ रहा है

सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले में आज यानी मंगलवार को कई खुलासे हुए। अब रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार से उनके घर पर सीबीआई  पूछताछ होने के कयास थे। इससे पहले रविवार सुबह डीआरडीओ गेस्ट हाउस में सीबीआई ने सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ की। असल में इस केस में हर रोज नए नए ऐंगल से खुलासे होते जा रहे हैं।

अब  इस मामले में ड्रग्स का ऐंगल भी सामने आ रहा है। बता दें कि इससे पहले ही बीजेपी एमपी सुब्रमण्यन स्वामी यह आरोप लगा चुके हैं एक दुबई के ड्रग डीलर ने सुशांत सिंह राजपूत से मुलाकात की थी।

टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत केस की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को इस मामले में रिया चक्रवर्ती की वॉट्सऐप चैट की डीटेल्स से पता चला है कि वह ड्रग्स का 'इस्तेमाल और डीलिंग' कर रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब ड्रग्स के लेन-देन में रिया की भूमिका जांच के दायरे में लाई जा रही है।

अब ये बात सामने आने के बाद इस केस का रूख अब फिर से नई ओर जाते नजर आ रहा है। मंगलवार को सीबीआई की टीम ईडी के अधिकारियों से मिली है और उन्होंने ईडी से पूछताछ और फोन रेकॉर्ड्स कलेक्ट किए हैं। बता दें ईडी रिया चक्रवर्ती का फोन और लेपटॉप जब्त कर चुकी है

 सुशांत केस की जांच मनी लॉन्ड्रिंग के ऐंगल से कर ईडी ने सुशांत के पिता केके सिंह, बहन प्रियंका, मीतू, रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के लोग, फिल्ममेकर रूमी जाफरी, सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, सुशांत की पूर्व बिजनस मैनेजर श्रुति मोदी, हाउस मैनेजर सैमुएल मिरांडा सहित काफी लोगों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए हैं। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीप्रवर्तन निदेशालयसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस