लाइव न्यूज़ :

आँखों देखी, मसान और न्यूटन के मेकर्स अब ला रहे 'सिया', रंगबाज अभिनेता विनीत कुमार सिंह होंगे लीड, जानिए रिलीज डेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 2, 2022 15:42 IST

सिया एक छोटे से शहर की लड़की की कहानी है जो सभी बाधाओं का सामना करते हुए न्याय के लिए लड़ने का फैसला करती है।

Open in App
ठळक मुद्देसिया फिल्म को मनीष मुंद्रा ने डायरेक्ट किया हैसिया 16 सितंबर 2022 को देशभर में रिलीज होगी

मुंबईः कान फिल्म फेस्टिवल में दो बार अवार्ड जीत चुकी फिल्म मसान, 8वें वार्षिक मोजेक इंटरनेशनल साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल (MISAFF) की ओपनिंग फिल्म 'आंखों देखी' और 'ऑस्कर' में  इंडिया की आधिकारिक एंट्री फिल्म 'न्यूटन' के बाद दृश्यम फिल्म्स अपने दर्शकों के लिए अब 'सिया' लेकर आ रही  है। यह फिल्म भारत की एक मानवीय कहानी को दर्शाएगी। बता दें कि निर्माता मनीष मुंद्रा इस फिल्म के साथ निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। 

सिया एक छोटे से शहर की लड़की की कहानी है जो सभी बाधाओं का सामना करते हुए न्याय के लिए लड़ने का फैसला करती है। और शातिर पुरुष प्रधान व्यवस्था के खिलाफ एक आंदोलन शुरू करती है। इस सिनेमाई अनुभव को जीवंत करते हुए, बैनर ने इस फिल्म में प्रतिभाशाली अभिनेत्री पूजा पांडेय को सिया और रंगबाज के विनीत कुमार सिंह को मुख्य भूमिका के लिए चुना है।

निर्देशक मनीष मुंद्रा ने कहा, ''दिन-ब-दिन, साल दर साल महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सिया, घोर अमानवीयता को चित्रित करने का एक प्रयास है, जहाँ  शक्तिहीन, निर्दोष महिलाओं को एक ऐसी दुनिया में रखा जाता है जहां महिलाओं को सेक्स ऑब्जेक्ट के रूप में देखा जाता है।”

पूजा पांडेय ने कहा कि एक महिला के रूप में यह कहानी मुझे महत्वपूर्ण लगी। यह एक ऐसी कहानी है जिसे बताना बहुत जरूरी है। यह अनगिनत पीड़ितों की भावनाओं को प्रतिध्वनित करती है।

वहीं सिया से जुड़ने को लेकर विनीत कुमार सिंह ने कहा कि एंटरटेनमेंट और इम्पैक्टफूल मैसेज के बीच हमेशा से एक फाइन लाइन होनी चाहिए। दृश्यम फिल्म्स सिया के जरिये इस लक्ष्य को पूरा करने में विश्वास रखती हैं। यह  फिल्म पावर-पैक, हार्ड-हिटिंग है , जो निश्चितरूप से दर्शकों ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेगी। 

दृश्यम फिल्म्स द्वारा निर्मित, इस फिल्म को मनीष मुंद्रा ने डायरेक्ट किया है जो 16 सितंबर 2022 को देशभर में रिलीज होगी।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!