लाइव न्यूज़ :

Drishyam 2 Box Office: दृश्यम 2 की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई, साल की बनी दूसरी सबसे बड़ी ओपनर, जानें पहले दिन का कलेक्शन

By अनिल शर्मा | Updated: November 19, 2022 10:29 IST

Drishyam 2 Box Office: रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की लागत लगभग 50 करोड़ रुपये है। दृश्यम 2 को भारत में 3302 स्क्रीन्स और ओवरसीज में 858 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया है, यानी कुल 4 हजार स्क्रीन्स से ज्यादा पर फिल्म रिलीज हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देदृश्यम 2 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ की कमाई की है।विशेषज्ञों को फिल्म के पहले वीकेंड में 50 करोड़ के आंकड़ें को पार कर जाने की उम्मीद है।50 करोड़ की लागत से दृश्यम 2 बनकर तैयार हुई है।

 Drishyam 2 Box Office: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के सूखे को खत्म कर दिया है। बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 2 ने हरियाली ला दी है। दृश्यम 2 साल की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनी है जिसकी ओपनिंग जबरदस्त हुई है।

 अजय देवगन, तबू और अक्षय खन्ना स्टारर थ्रिलर फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ की कमाई की है। तरण आदर्श ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि फिल्म पहले वीकेंड में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। 

रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की लागत लगभग 50 करोड़ रुपये है। दृश्यम 2 को भारत में 3302 स्क्रीन्स और ओवरसीज में 858 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया है, यानी कुल 4 हजार स्क्रीन्स से ज्यादा पर फिल्म रिलीज हुई है। दृश्यम 2 के लाखों टिकट की एडवांस बुकिंग भी हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 के बाद दृश्यम 2 सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी है। 

अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 2’ मोहनलाल की ब्लॉकबस्टर मलायम फिल्म ‘दृश्यम 2’ का हिंदी रीमेक है। मोहनलाल की ‘दृश्यम का ही कई भाषाओं तेलुगु, तमिल और हिंदी में रीमेक किया गया था। वहीं फिल्म का दूसरा पार्ट भी मलयालम भाषा में रिलीज हुई था जिसके बाद इसे तेलुगु और अब हिंदी में रीक्रिएट किया गया है।

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनअजय देवगनतब्बूअक्षय खन्नाहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?