लाइव न्यूज़ :

"दिया और बाती" से मिली पहचान तो बिग बॉस जीत कमाया फिल्मों में नाम, कुछ ऐसा ही है इस सितारे का सफर, जन्मदिन पर विशेष

By वैशाली कुमारी | Updated: November 27, 2021 20:54 IST

गौतम गुलाटी आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। वही गौतम गुलाटी जिन्हे भारतीय घरेलू महिलाएं दिया और बाती में उनके किरदार की वजह से जानती है और लड़के बिग बॉस 8 के विजेता के तौर पर।

Open in App
ठळक मुद्देगौतम ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2008 से की थीमहाभारत के बाद वे टेलीविजन के पॉपुलर शो दिया और बाती में नजर आए

गौतम गुलाटी आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। वही गौतम गुलाटी जिन्हे भारतीय घरेलू महिलाएं दिया और बाती में उनके किरदार की वजह से जानती है और लड़के बिग बॉस 8 के विजेता के तौर पर। एक्टर के करियर को पहचान 'प्यार की एक कहानी' और 'दीया और बाती हम' जैसे शो से मिली थी। खासतौर से दिया और बाती में सूरज के भाई के किरदार ने उन्हें घर घर में लोकप्रिय बना दिया। 

गौतम ने सीरियल्स के अलावा बिग बॉस में काफी सुर्खिायां बटोरीं,  उनके अलग अंदाज और कभी ना हार मानने के जज्बे ने उन्हें बिग बॉस 8 का विनर बना दिया था। ऐसे में चलिए जानते हैं कि गौतम आजकल क्या कर रहे हैं।

गौतम ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2008 से की थी, वो पहली बार एकता कपूर के शो कहानी हमारे महाभारत की में नजर आए थे।  इस शो में उन्होंने दुर्योधन का किरदार निभाया था।

महाभारत के बाद वे टेलीविजन के पॉपुलर शो दिया और बाती में नजर आए। सीरियल्स में सफलता के झंडे गाड़ने के बाद उनका चयन बिग बॉस के लिए हुआ जिसमें उन्होंने अपने आकर्षक व्यक्तित्व और हार ना मानने के जज्बे के साथ शो के विजेता बने।  बिग बॉस की कामयाबी के बाद गौतम को फिल्मों में भी काम मिलने लगा जिसमें साल 2016 में इमरान हाशमी की फिल्म अजहर में गौतम ने पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री का रोल निभाया था।  वहीं राजुकुमार राव स्टारर फिल्म 'बहन होगी तेरी में' भी उन्होंने काम किया।

आखिरी बार गौतम को उर्वशी रौतेला स्टारर फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' में देखा गया था। आखिरी बार गौतम को राधे योर मोस्ट वांटेड भाई में देखा गया। गौतम अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!