लाइव न्यूज़ :

सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के पिता ने लिया सख्त एक्शन, 3 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 14, 2020 15:23 IST

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के पिता ने अपमानजनक अफवाहें फैलाने को लेकर मलवानी पुलिस स्टेशन में तीन लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिशा के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ दिशा की मौत के बारे में अफवाहें फैलाने की लिखित शिकायत दर्ज की है।दिशा के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने पूरे हो रहे हैं। मगर इसके बावजूद ये मामला उलझता जा रहा है। वहीं, अभी भी फैंस और कई सेलेब्स इस सदमे से उभर नहीं पाए हैं। मालूम हो, दिवंगत अभिनेता 14 जून को अपने अपार्टमेंट में फांसी से लटके मिले थे। तब से मुंबई पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। 

ऐसे में अब देखने वाली बात ये है कि मामले में आगे क्या होता है। इसके अलावा सुशांत और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के आत्महत्या मामले को एकसाथ जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन दिशा के परिवार का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं है। हालांकि, लोग इसके बावजूद दिशा को लेकर आपत्तिजनक अफवाहें फैला रहे हैं। यही नहीं, अब दिशा के पिता सतीश सालियान ने इस मामले में सख्त एक्शन लिया है। 

मालवणी पुलिस स्टेशन का कहना है कि दिशा के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ दिशा की मौत के बारे में अफवाहें फैलाने की लिखित शिकायत दर्ज की है। वैसे ये पहला मौका नहीं है जब सतीश सालियन ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई हो। इससे पहले भी उन्होंने मलाड के मलवानी पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। दिशा के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।

वहीं, सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी, जिसमें कहा गया था कि सुशांत और दिशा की मौत की गुत्थी एक-दूसरे से जुड़ी हुई है। ऐसी दलील दी जा रही थी कि दिशा और सुशांत की मौत में कोई कनेक्शन है। हालांकि, मुंबई पुलिस इन दोनों मामलों को अलग बता रही है। यही नहीं, दिशा की मां का भी यही कहना है कि दोनों की मौत का कोई कनेक्शन नहीं है। दिशा की मां ने हाल ही में कहा था कि उन्हें पता नहीं था कि दिशा सुशांत के साथ काम कर रही थी या नहीं लेकिन बाद में उन्हें इस बारे में पता चला। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!