लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में सड़क पर पड़े घायल पक्षी के लिए फरिश्ता बनीं दिशा पाटनी, अस्पताल ले जाकर...

By अमित कुमार | Updated: April 14, 2020 14:55 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी लॉकडाउन के समय में एक पक्षी के लिए फरिश्ता बनकर आईं। दिशा ने एक घायल चील को सड़क से उठाकर उसका इलाज कराया।

Open in App
ठळक मुद्देदिशा को यह घायल चील सड़क पर मिली थी, जिसके बाद वह उसे लेकर अस्पताल पहुंची थी। मुंबई के एक एनिमल एंड बर्ड क्लीनिक ने दिशा की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 25 मार्च से लागू किये गये लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल से बढ़ाकर तीन मई तक करने की घोषणा की है। कोरोना को रोकने के लिये, समय से किये गये इस कठोर फैसले की हर जगह तारीफ हो रही है। लॉकडाउन के चलते पूरा देश इस समय अपने-अपने घरों में बंद है। बॉलीवुड सेलिब्रेटीज से लेकर आम आदमी तक हर कोई इस लॉकडाउन को सफल बनाने में अपनी भागीदारी निभा रहा है। 

इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में वह जख्मी पड़े परिंदे का अस्पताल में इलाज कराती नजर आ रही हैं। दिशा को यह घायल चील सड़क पर मिली थी, जिसके बाद वह उसे लेकर अस्पताल पहुंची थी। मुंबई के एक एनिमल एंड बर्ड क्लीनिक ने दिशा की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी। 

क्लिनिक ने दिशा की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, 'कोरोना और लॉकडाउन के समय में भी वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्टर बनीं दिशा पटानी को शुक्रिया। बर्ड के पंख में फ्रेक्चर है। इस मुश्किल समय में अपनी लगन दिखाने के लिए शुक्रिया मिस पटानी'। वहीं दिशा के इस नेक कदम को देखते हुए फैंस भी उनकी जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। दिशा को पेट जानवरों से लगाव हमेशा से रहा है। वह सोशल मीडिया पर बेला और केट्स के साथ भी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनदिशा पाटनीबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!