लाइव न्यूज़ :

दिहाड़ी मजदूरों के लिए रोहित शेट्टी ने दान किए 51 लाख रुपये, अशोक पंडित ने कही ये बड़ी बात

By अमित कुमार | Updated: March 31, 2020 19:20 IST

रोहित शेट्टी ने वेस्टर्न इंडिया सिने कर्मचारी संघ (एफडब्ल्यूआईसीई) में 51 लाख रुपये का डोनेशन दिया है। रोहित शेट्टी की इस मदद के लिए फेडरेशन के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने उन्हें धन्यवाद कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देइस फेडरेशन के तहत स्पॉटबॉय, जूनियर आर्टिस्ट्स और लाइटमैन समेत कई लोग आते हैं।अशोक पंडित ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर रोहित शेट्टी का शुक्रिया अदा किया।

लॉकडाउन के कारण देशभर के दिहाड़ी मजदूरों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस मुश्किल की घड़ी में कई बॉलीवुड सेलेब्स ऐसे लोगों की मदद कर रहे हैं। इस लिस्ट में अब डायरेक्टर रोहित शेट्टी का नाम भी जुड़ गया है। रोहित शेट्टी ने वेस्टर्न इंडिया सिने कर्मचारी संघ (एफडब्ल्यूआईसीई) में 51 लाख रुपये का डोनेशन दिया है। रोहित शेट्टी की इस मदद के लिए फेडरेशन के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने उन्हें धन्यवाद कहा है।

इस फेडरेशन के तहत स्पॉटबॉय, जूनियर आर्टिस्ट्स और लाइटमैन समेत कई लोग आते हैं। यह फेडरेशन ऐसे लोगों के लिए काम कर रहा है। अशोक पंडित ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर रोहित शेट्टी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने अपने वीडियो में कहा, 'शुक्रिया रोहित हमारी फिल्म इंडस्ट्री के दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए आगे आने को, इससे काफी जरुरतमंदों की सहायता हो सकेगी।' 

वहीं स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, विक्की कौशल समेत अनेक कलाकारों ने देश में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने का प्रयास कर रहे विभिन्न राहत कोषों में चंदा देने की मंगलवार को जानकारी दी। चाहे नकद हो या नेक काम के जरिए भारतीय उद्योग जगत के अधिक से अधिक हस्तियां अपना समर्थन देने के लिए आगे आ रही हैं। 

मंगेशकर ने ट्विटर पर घोषणा की कि वे मुख्यमंत्री सहायता कोष में 25 लाख रुपये दान कर रही हैं जो ‘‘इस मुश्किल समय में सरकार की मदद करने की उनकी ड्यूटी का हिस्सा है।” प्रियंका ने पति पॉप गायक निक जोनास के साथ पीएम-केयर्स, यूनिसेफ, गूंज, डॉक्टर्स विदाउट बार्डर्स, नो किड हंगरी और एसएजी-एएफटीआरए समेत 10 परोपकारी संस्थाओं में अघोषित राशि दान की। 

टॅग्स :कोरोना वायरसरोहित शेट्टीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!