लाइव न्यूज़ :

निर्देशक ओनिर की गे सैन्य अधिकारी पर आधारित फिल्म को NOC क्यों नहीं दिया गया, सरकार ने दिया जवाब

By अनिल शर्मा | Updated: February 12, 2022 13:23 IST

हाल ही में ओनिर ने अपनी फिल्म को नो ओब्जेकशन सर्टिफिकेट यानि एनओसी न मिलने पर नाराजगी दिखाई थी। ओनिर का दावा था कि ये एक सच्ची कहानी पर आधारित है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि ओनिर की फिल्म से भारतीय सेना की छवि खराब हो सकती थीभट्ट ने कहा फिल्म में कश्मीर में तैनात एक सैनिक के संबंध एक स्थानीय युवक से दिखाए गए थेअजय भट्ट ने लोकसभा में वरुण गांधी द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में यह जानकारी दी

नई दिल्लीः केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शुक्रवार को लोकसभा में फिल्म निर्माता-निर्देशक ओनिर की सैन्य अधिकारी पर आधारित फिल्म को  नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) नहीं देने की वजह बताई। अजय भट्ट ने कहा कि फिल्म में कश्मीर में तैनात एक सैनिक के संबंध एक स्थानीय युवक से दिखाए गए थे। इससे भारतीय सेना की छवि खराब हो सकती थी, इसलिए फिल्म को एनओसी नहीं दी गई।

अजय भट्ट ने लोकसभा में वरुण गांधी द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। वरुण गांधी ने अपने एक सवाल में जानकारी मांगी थी कि किन कारणों से सेना ने एक फिल्म को एनओसी देने से इंकार कर दिया है। वरुण गांधी ने एनओसी ना दिए जाने को अभिव्यक्ति की आजादी से जोड़कर सवाल पूछा था।

सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि सैन्य पृष्ठभूमि पर बनी फिल्मों को मंजूरी देने के लिए सेना को 1 जनवरी 2021 से 31 जनवरी 2022 तक कुल 18 प्रस्ताव प्राप्त हुए। इनमें से एक को खारिज कर दिया गया और एक अभी भी लंबित है। पिछले साल से रक्षा मंत्रालय ने सेना पर आधारित सभी फिल्मों, सीरियल और ओटीटी कंटेट को रक्षा मंत्रालय से एनओसी लेना अनिवार्य बना दिया है।

हाल ही में ओनिर ने अपनी फिल्म को नो ओब्जेकशन सर्टिफिकेट यानि एनओसी न मिलने पर नाराजगी दिखाई थी। ओनिर का दावा था कि ये एक सच्ची कहानी पर आधारित है। रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने ये भी जानकारी दी कि इस फिल्म से सुरक्षा संबंधी सवाल भी खड़े हो रहे थे। इसीलिए फिल्म को एनओसी नहीं दी गई।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारArmyजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल