लाइव न्यूज़ :

'फुकरे 3' की कहानी का कोरोना वायरस से नहीं होगा कोई कनेक्शन, डायरेक्टर ने बताई ये बड़ी वजह

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 25, 2020 09:14 IST

लांबा वर्तमान में 'फुकरे 3' की स्क्रप्टि लिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस फिल्म की कहानी का कोविड-19 से कोई लेना-देना नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देलांबा ने कहा कि वह इस वायरस पर आधारित एक स्वतंत्र फिल्म बना सकते हैं। लांबा ने कहा, ''जब मैंने अपनी फिल्म में कोरोना वायरस को शामिल करने से संबंधित खबर पढ़ी तो मुझे आश्चर्य हुआ।

हाल में खबर आई थी कि फिल्मकार मृगदीप लांबा अपनी हिट फ्रेंचाइजी फिल्म 'फुकरे' के तीसरे संस्करण में कोरोना वायरस से संबंधित प्लॉट को शामिल करने पर विचार कर रहे हैं। लेकिन मृगदीप इससे इनकार किया है। उन्होंने कहा, ''यह बिल्कुल सच नहीं है कि 'फुकरे 3' में कोरोना को लेकर कहानी का ताना-बाना बुना जाए। यह खबर बिल्कुल गलत है।''

लांबा वर्तमान में 'फुकरे 3' की स्क्रप्टि लिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस फिल्म की कहानी का कोविड-19 से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा, ''जब मैंने अपनी फिल्म में कोरोना वायरस को शामिल करने से संबंधित खबर पढ़ी तो मुझे आश्चर्य हुआ। मैंने कहा था कि हम 'फुकरे' में जबरन इस तरह के गंभीर और संवेदनशील मुद्दे को शामिल नहीं कर सकते हैं।'' 

लांबा ने कहा कि वह इस वायरस पर आधारित एक स्वतंत्र फिल्म बना सकते हैं। उन्होंने कहा, ''अगर मुझे कोरोना वायरस पर फिल्म के लिए कोई अच्छा आइडिया सूझता है तो मैं इस पर विचार जरूर करूंगा। लेकिन मैं एक बार फिर कहता हूं कि 'फुकरे 3' की कहानी से इस वायरस से कोई लेना-देना नहीं है।''

वहीं कोरोना की वजह से 'फुकरे' के स्टार कास्ट ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी फिलहाल टाल दी गई है, ये शादी अब अक्टूबर में होगी। डांस क्लास पर ऋचा ने कहा, ''डांस वास्तव में मेरे लिए एक चिकित्सा अनुभव है। मैं बहुत खुश हूं कि मेरे पास बैली डांस सीखने के लिए, समर्पण के साथ अभ्यास करने के लिए समय है। मैं इसका आनंद लेती हूं।''

 कहा जा रहा है कि इस कपल ने अपनी शादी को अक्टूबर तक पोस्टपोन कर दिया है। इस कपल ने विगत 15 फरवरी को ही फैमिली कोर्ट में शादी के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है और वह अप्रैल में शादी करने वाले थे। लेकिन कोरोना क्राइसेस की वजह से उन्हें इसे पोस्टपोन करना पड़ा। 

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!