लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड डायरेक्टर ने कोरोनावायरस के कहर के बीच लोगों से किया सवाल, कहा- कुछ दिनों से कोई धर्म खतरे में...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 27, 2020 10:00 IST

अनुभव सिन्हा के ट्वीट ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअनुभव हर एक सामाजिक और राजनीति मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखते रहते हैं अनुभव ने अभी तक फैंस के सामने एक से एक बेहतरीन फिल्में पेश की हैं।

कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा जा रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित करते 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया है। ऐसे में अब 14 अप्रैल तक देश पूरी तरह से बंद रहेगा। इस लॉकडाउन के साथ लोगों के घर से बाहर निकने पर रोक लगा दी गई है।कोरोनावायरस (Coronavirus) को लेकर जहां सब एहतियात बरतने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं इसी बीच बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने एक ट्वीट किया है।

अनुभव सिन्हा के इस ट्वीट ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।  बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव  सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीति मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखते रहते हैं। अनुभव  ने अभी तक फैंस के सामने एक से एक बेहतरीन फिल्में पेश की हैं। अनुभव अपने ट्वीट के जरिए आए दिन किसी ना किसी पर निशाना साधते रहते हैं। 

अनुभव सिन्हा ने जो ट्वीट किया उसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। उन्होंने ट्वीट करके धर्म के खतरे की बात की है। अनुभव ने ट्वीट से एक बार फिर से साबित कर दिया। वह अपनी बात रखने से पीछे नहीं रहते हैं।

अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने अपने ट्वीट में धर्म को लेकर सवाल किया और कहा, कुछ दिनों से कोई धर्म खतरे में नहीं है? सब ठीक है ना?। इसके अलावा अनुभव सिन्हा ने दिहाड़ी मजदूरों को लेकर भी ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि इन्हें हमारे शहर वापस नहीं आना चाहिएय़ अनुभव सिन्हा ने अपने ट्वीट में लिखा, इन दिहाड़ी मजदूरों को हमारे शहर हमारे जीवन को सरल बनाने के लिए वापस नहीं आना चाहिए। उनके समय और प्रयास के लिए हमें अधिक चुकाना चाहिए क्योंकि हमने उन्हें उनके संकट के समय में असहाय बना दिया, हम उनकी मदद के लायक नहीं हैं। भारत में कोरोना वायरस से 17 लोगों की मौत हुई है जबकि देश में कोविड-19 से 724 केस सामने आ चुके है। है। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में 677 भारतीय हैं जबकि 47 विदेशी नागरिक हैं। भारत में 27 राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में यह वायरस फैल चुका है। अब तक 67 मरीजों का सफल इलाज किया जा चुका है

टॅग्स :कोरोना वायरसअनुभव सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?