लाइव न्यूज़ :

फिल्म 'आदिपुरुष' पर बोली दीपिका चिखलिया- रामायण मनोरंजन के लिए नहीं है, यह हमारे संस्कार हैं

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 21, 2023 12:03 IST

36 पहले रामानंद सागर के ‘रामायण’ धारावाहिक में देवी सीता की भूमिका निभाकर प्रसिद्ध हुईं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने कहा है कि रामायण मनोरंजन के लिए नहीं है तथा हर कुछ वर्षों के बाद फिल्मकारों को फिर उन्हीं चीजों को लेकर आने से बचना चाहिए।

Open in App

मुंबई: 36 पहले रामानंद सागर के ‘रामायण’ धारावाहिक में देवी सीता की भूमिका निभाकर प्रसिद्ध हुईं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने कहा है कि रामायण मनोरंजन के लिए नहीं है तथा हर कुछ वर्षों के बाद फिल्मकारों को फिर उन्हीं चीजों को लेकर आने से बचना चाहिए। ओम राउत निर्देशित फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर उठे विवाद के बीच उन्होंने कहा कि इस हिंदू महाकाव्य से किसी भी तरह के विचलन को आलोचना का सामना करना पड़ेगा। इस फिल्म में राम की भूमिका अभिनेता प्रभास ने और कृति सैनॉन ने सीता की भूमिका निभाई है।

चिखलिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हर बार जब यह पर्दे पर आता है , चाहे वह टीवी हो या फिल्म, तो उसमें कुछ न कुछ ऐसा होता है, जो लोगों को आहत करता है, क्योंकि हमने जो रामायण बनायी थी, आप वैसा नहीं बनाने जा रहे हैं।’’ ‘आदिपुरुष’ की कुछ संवादों, कुछ किरदारों के चित्रण आदि को लेकर आलोचना हो रही है।

चिखलिया ने सीता के किरदार में अपना पुराना एक वीडियो साझा किया। वह 80 के दशक के उत्तरार्ध में इस किरदार से घर-घर में लोकप्रिय हो गयी थीं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम एकाउंट पर यह क्लिप डालते हुए लिखा, ‘‘ यह पोस्ट लोगों की मांग पर है। मैंने इस किरदार को निभाने पर सदैव जो प्यार पाया, उसके लिए मैं आभारी हूं। ... सीताजी... के तौर मैं इससे ज्यादा और कुछ नहीं मांग सकती थी।’’

उनके अनुसार हर फिल्मकार का अपना दृष्टिकोण होता है और वह कुछ अलग बनाना चाहता है। उन्होंने कहा, ‘‘ (लेकिन) जो बात मुझे पीड़ा पहुंचाती है, वह है कि क्यों हम हर साल-दो साल पर रामायण बनाने की कोशिश कर रहे हैं। रामायण कोई मनोरंजन के ल लिये नहीं है, यह कुछ ऐसा है जिससे आप सीखते हैं। यह ऐसी पुस्तक है जो पीढी-दर-पीढ़ी हमारे पास आयी है और यही हमारे संस्कार हैं। ’’ चिखलिया ने अब तक ‘आदिपुरुष’नहीं देखी है और नकारात्मक चर्चा के कारण ऐसी संभावना भी नहीं लगती है कि वह यह फिल्म देखेंगी।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :रामायणफिल्म डायरेक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्कीरामानंद सागर के बेटे आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar The Revenge: धुरंधर-2 में रणवीर सिंह का लुक जारी?, पोस्टर में अलग दिखे, 19 मार्च को रिलीज?

भारतपूर्वी चंपारण में बन रहा विश्व का सबसे बड़ा रामायण मंदिर, 500 करोड़ की लागत, 500 सालों तक सुरक्षित,  33 फीट ऊंचा और 210 टन वजन शिवलिंग, जानें खासियत

बॉलीवुड चुस्कीरिव्यू: दिमाग में देर तक गूंजती है ‘रात अकेली है द बंसल मर्डर्स’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?