लाइव न्यूज़ :

'रामायण' में सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका ने लोगों से की अपील, कहा- 'अग्नि परीक्षा' में 'लक्ष्मण रेखा' ना पार करें

By अमित कुमार | Updated: April 14, 2020 20:45 IST

दीपिका चिखलिया को 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने का मौका मिला। इस किरदार से उन्हें लोगों के बीच एक अलग पहचान मिली। लोग आज भी उन्हें सीता माता के तौर पर अधिक जानते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदीपिका ने वीडियो शेयर कर लोगों को इस अग्नि परीक्षा में लक्ष्मण रेखा पार ना करने की सलाह दी है। दीपिका ने वीडियो में बताया अभी भी कुछ लोग लॉकडाउन का पालन सही तरीके से नहीं कर रहे हैं।

लॉकडाउन के बाद से 'रामयाण' एक बार फिर चर्चा में बना हुआ है। शो को लोगों से वहीं प्यार और सम्मान मिल रहा है जो सालों पहले मिला करता था। यही वजह है कि शो ने टीआरपी के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया ने लॉकडाउन में लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। दीपिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

दीपिका ने वीडियो शेयर कर लोगों को इस अग्नि परीक्षा में लक्ष्मण रेखा पार ना करने की सलाह दी है। दीपिका ने वीडियो में बताया अभी भी कुछ लोग लॉकडाउन का पालन सही तरीके से नहीं कर रहे हैं। यही वजह है कि इसे बढ़ाया गया। हमें जरूरी काम ना होने के बाद भी घर से बेपरवाहों की तरह बाहर जाने से खुद को रोकना होगा। हमें इस समय अपने परिवार और देश के बारे में सोचना चाहिए। 

उन्होंने आगे कहा, 'अगर आपके घर में बुजुर्ग हैं तो प्लीज उनका ध्यान रखें। हमारी स्थिति भले ही दूसरे देशों की तुलना में अच्छी हो, लेकिन हमने बहुत सारी गलतियां की है। जिस कारण सरकार को लॉकडाउन को आगे बढ़ाना पड़ा है। हमारी कोशिश पिछली गलतियों से सीख लेकर आगे उसे नहीं दोहराने की होनी चाहिए। अगर ये लक्ष्मण रेखा हम पार नहीं करेंगे तो हम इस अग्नि परीक्षी को पास कर लेंगे'।

 
टॅग्स :रामायणरामानंद सागरकोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!