लाइव न्यूज़ :

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर फिल्म बनाएगा ये भोजपुरी स्टार, खुद निभाएगा लीड रोल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 9, 2020 15:00 IST

निरहुआ ने कहा है कि मेरे लिए सौभाग्य की होगी, आपने एक अच्छा सवाल पूछा है। एक्टर ने कहा है कि योगी आदित्यनाथ का जीवन ऐसा है जिससे सभी को सीख लेनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देभोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ अपनी शानदार एक्टिंग के कारण फैंस के बीच खास पहचान बना चुके हैं।भोजपुरी सिनेमा में निरहुआ के नाम का सिक्का चलता है।

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ अपनी शानदार एक्टिंग के कारण फैंस के बीच खास पहचान बना चुके हैं। भोजपुरी सिनेमा में निरहुआ के नाम का सिक्का चलता है। फैंस निरहुआ की फिल्मों को बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में हाल ही में निरहुआ ने कहा है कि लॉकडाउन के बाद वह यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर एक फिल्म बनाएंगें। इतना ही नहीं निरहुआ खुद योगी आदित्यनाथ का रोल भी निभाना चाहते हैं। एक्टर ने कहा है कि योगी जी का रोल प्ले करना किसी सौभाग्य से कम नहीं होगा।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार हाल ही में उन्होंने बात करते हुए इस बारे में बात की है।इस दौरान एक फैन के सवाल पर निरहुआ ने सार्वजनिक तौर पर यह ऐलान कर दिया कि लॉकडाउन के बाद वह योगी की जिंदगी पर काम शुरू कर देंगे।

निरहुआ ने कहा है कि मेरे लिए सौभाग्य की होगी, आपने एक अच्छा सवाल पूछा है। एक्टर ने कहा है कि योगी आदित्यनाथ का जीवन ऐसा है जिससे सभी को सीख लेनी चाहिए।एक महंत से आज प्रदेश के मुखिया तक। उनकी जर्नी सबके सामने होनी चाहिए। यह मेरे लिए गर्व की बात होगी कि मैं उन पर फिल्म बनाऊं और उनका किरदार खुद निभाऊं।

दिनेश लाल निरहुआ ने कहा है कि वह इसके लिए पूरी तरह से तैयार भी हैं। बाल मुड़वाकर वह योगी बनेंगे और फिर इस फिल्म को एक नई ऊंचाई तक ले जाना चाहेंगे ताकि सभी लोग योगी आदित्यनाथ के जीवन संघर्ष को जान सकें।

इतना ही नहीं निरहुआ ने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने को कहा है।  एक्टर ने कहा है कि हम सब मिलकर जल्द कोरोना को हराएंगे। निरहुआ ने 2019 के लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ से चुनाव लड़ा था। भले उनको इस चुनाव में जीत हासिल ना हुई हो लेकिन वह लोगों तक जरुर पहुंच गए थे।

टॅग्स :दिनेश लाल यादव (निरहुआ)योगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?