लाइव न्यूज़ :

मनोज बाजपेयी के साथ 'सूरज पे मंगल भारी' में नजर आएंगे दिलजीत, होगी पारिवारिक कॉमेडी फिल्म

By भाषा | Updated: December 24, 2019 16:45 IST

मशहूर एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) पारिवारिक कॉमेडी 'सूरज पे मंगल भारी' में पहली बार एक साथ नजर आएंगे

Open in App
ठळक मुद्देमनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ और अदाकारा फातिमा शेख जल्द ही पारिवारिक कॉमेडी फिल्म ‘सूरज पर मंगल भारी’ में नजर आएंगेनिर्देशक अभिषेक शर्मा की यह फिल्म 90 के दशक की एक कहानी है, जिसका निर्माण ‘जी स्टूडियो’ कर रहा है

अभिनेता मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ और अदाकारा फातिमा शेख जल्द ही पारिवारिक कॉमेडी फिल्म ‘सूरज पर मंगल भारी’ में नजर आएंगे। निर्देशक अभिषेक शर्मा की यह फिल्म 90 के दशक की एक कहानी है, जिसका निर्माण ‘जी स्टूडियो’ कर रहा है।

शर्मा ने एक बयान में कहा, ‘‘ ‘सूरज पर मंगल भारी’ एक पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है..। यह 90 के दशक की कहानी है जब सोशल मीडिया या मोबाइल फोन जैसी कोई चीजें नहीं थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ दिलजीत, मनोज, फातिमा जैसे बेहतरीन कलाकारों के साथ मुझे यकीन है कि हम पारिवारिक दर्शकों के लिए एक मनोरंजक कहानी बना पाएंगे। मैं पहली बार ‘जी स्टूडियो’ के साथ काम कर खुश और उत्साहित हूं।’’

‘जी स्टूडियो’ के सीईओ शारिक पटेल ने कहा कि वह इसको लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ यह नया और अनोखा विषय है , बेहतरीन कलाकारों के साथ एक कमाल पारिवारिक कॉमेडी यह यकीनन दर्शकों का मनोरंजन करेगी।’’ फिल्म ‘सूरज पर मंगल भारी’ की शूटिंग छह जनवरी से शुरू होगी और निर्माता इसे अगले साल के अंत तक रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। भाषा निहारिका शोभना शोभना

टॅग्स :मनोज बाजपेईदिलजीत दोसांझ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBorder 2 का पहला गाना 'घर कब आओगे' रिलीज, 28 साल बाद लौटी देशभक्ति की वही भावनाएं

भारत'पंजाब जख्मी है पर हारा नहीं है', पंजाब में आई बाढ़ पर बोले दिलजीत दोसांझ, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBorder 2: 'स्वतंत्रता दिवस' पर सनी देओल ने नए मोशन पोस्टर के साथ 'बॉर्डर 2' की रिलीज़ डेट का किया ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीभूषण कुमार ने दिलजीत दोसांझ को फिर कभी किसी फिल्म में नहीं लेने का वादा किया

बॉलीवुड चुस्कीSardar Ji 3: कंट्रोवर्सी के बीच दिलजीत दोसांझ ने पाकिस्तान से मिली 'जबरदस्त' प्रतिक्रिया को सोशल मीडिया पर किया शेयर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?