लाइव न्यूज़ :

VIDEO: भोजपुरी के बाद अब पंजाबी में बना Coronavirus पर गाना, दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया वीडियो

By अमित कुमार | Updated: March 16, 2020 17:11 IST

एक और जहां पूरे देश में इस वायरस को लेकर लोगों के बीच खौफ का माहौल है तो वहीं दूसरी तरफ इस वायरस पर लोग गाना बना रहे हैं। भोजपुरी में कई गानों के आने के बाद अब पंजाबी में भी कोरोना का एक गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमहज तीन घंटे के भीतर इस वीडियो को करीब एक लाख 64 हजार लोग देख चुके हैं। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित लोगों की संख्या 114 हो गई है।

कोरोना वायरस के मामले भारत में भी धीरे-धीरे बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि भाारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या में बढ़तोरी हुई है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित लोगों की संख्या 114 हो गई है। लद्दाख, ओडिशा, जम्मू कश्मीर और केरल में एक-एक नए मामले की पुष्टि हुई है।

एक और जहां पूरे देश में इस वायरस को लेकर लोगों के बीच खौफ का माहौल है तो वहीं दूसरी तरफ इस वायरस पर लोग गाना बना रहे हैं। भोजपुरी में कई गानों के आने के बाद अब पंजाबी में भी कोरोना का एक गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो पंजाबी सिंगर कोरोना पर गाना गाते दिखाई पड़ रहे हैं। इस वीडियो को पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 

सोशल मीडिया पर वीडियो डालते ही यह गाना तेजी से वायरल हो गया। महज तीन घंटे के भीतर इस वीडियो को करीब एक लाख 64 हजार लोग देख चुके हैं। बता दें कि तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पंजाब में कोरोना वायरस से संक्रमण के एक-एक मामले दर्ज किये गये हैं। केरल में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 22 मामले सामने आए हैं।

  

वहीं  दिल्ली में कोरोना वायरस के अब तक सात मामले सामने आ चुके हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में 12, कर्नाटक में छह, महाराष्ट्र में 33, लद्दाख में तीन और जम्मू-कश्मीर में दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। इसके अलावा तेलंगाना में तीन और राजस्थान में दो मामले सामने आए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!