लाइव न्यूज़ :

अंतराष्ट्रीय एमी पुरस्कारों में 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' की श्रेणी में नामित दिलजीत दोसांझ, ‘लुडविग’, ‘यो, एडिक्टो’ और ‘वन हंड्रेड इयर्स ऑफ सोलिट्यूड’ से मुकाबला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2025 11:21 IST

‘इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज’ ने न्यूयॉर्क में इन नामांकनों की घोषणा की, जिसमें यह फिल्म एकमात्र भारतीय एंट्री के रूप में उभरी है।

Open in App
ठळक मुद्दे'टीवी मूवी/मिनी-सीरीज' श्रेणी में भी अपनी जगह बनाई है।विंडो सीट फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर आई थी।53वें अंतराष्ट्रीय एमी पुरस्कार समारोह में की जाएगी, जो 24 नवंबर को न्यूयॉर्क शहर में होगा।

नई दिल्लीः फिल्म निर्माता इम्तियाज अली की प्रशंसित बायोपिक फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में अपने किरदार के लिए अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ को 2025 के अंतराष्ट्रीय एमी पुरस्कारों में 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' की श्रेणी में नामित किया गया। अली द्वारा निर्देशित इस फिल्म को एक और नामांकन भी मिला और इसने 'टीवी मूवी/मिनी-सीरीज' श्रेणी में भी अपनी जगह बनाई है। ‘इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज’ ने न्यूयॉर्क में इन नामांकनों की घोषणा की, जिसमें यह फिल्म एकमात्र भारतीय एंट्री के रूप में उभरी है।

विंडो सीट फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर आई थी जिसमें दोसांझ ने पंजाबी गायक का शीर्ष किरदार निभाया था, जिनकी 1988 में उनकी गायिका-पत्नी अमरजोत (परणीति चोपड़ा द्वारा अभिनीत) के साथ गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' श्रेणी में, दोसांझ का मुकाबला ‘लुडविग’ (ब्रिटेन) के लिए डेविड मिशेल, ‘यो, एडिक्टो’ (स्पेन) के लिए ओरियोल प्ला और ‘वन हंड्रेड इयर्स ऑफ सोलिट्यूड’ (कोलंबिया) के लिए डिएगो वास्केज से होगा।

वहीं फिल्म 'टीवी मूवी/मिनी-सीरीज' पुरस्कार के लिए ‘हेर्रहाउसेन: द बैंकर एंड द बॉम्ब’ (जर्मनी), ‘लॉस्ट बॉयज़ एंड फेयरीज’ (ब्रिटेन) और ‘वेंसर ओ मोरिर’ (चिली) के साथ मुकाबला करेगी। विजेताओं की घोषणा 53वें अंतराष्ट्रीय एमी पुरस्कार समारोह में की जाएगी, जो 24 नवंबर को न्यूयॉर्क शहर में होगा।

टॅग्स :परिणीति चोपड़ापंजाबइम्तियाज अली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?