लाइव न्यूज़ :

Dil Bechara Trailer Review: प्यार और इमोशन्स से भरा है सुशांत की फिल्म दिल बेचारा का ट्रेलर, रिव्यू में जानें क्यों फिल्म देखने पर होगें आप मजबूर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 7, 2020 10:32 IST

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का ट्रेलर फाइनली रिलीज कर दिया गया है। सुशांत के फैन्स इस ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। निश्चित तौर पर सुशांत के जाने के बाद यह ट्रेलर उनके फैन्स को इमोशनल भी कर रहा है

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा का ट्रेलर 6 जुलाई को रिलीज हो गया हैदिल बेचारा का ट्रेलर देखकर फैंस सुशांत की यादों में खो गए हैं

सुशांत सिंह राजपूत अब भले इस दुनिया में ना हों लेकिन अब हमेशा अपने फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे।  सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का ट्रेलर फाइनली रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म इंग्लिश नॉवल और फिल्म 'द फॉल्ट इन ऑवर स्टार्स' का हिंदी रीमेक है। इस ट्रेलर का फैंस को एक लंबे समय से इंतजार था। फिल्म का ट्रेलर आंखों में आंसू लाने वाला है। आइए जानते हैं कैसा है ट्रेलर

दिल बेचारा की कहानी

ट्रेलर की शुरुआत संजना सांघी (किजी बसु) से होती है जो एक कैंसर की पेंशट है। कॉलेज में उसकी मुलाकात सुशांत सिंह राजपूत से होती है। दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्यार का सिलसिला चालू हो जाता है। संजना की आखिरी इच्छा पेरिस जाने की होती है और दोनों वहां चले जाते हैं। संजना और सुशांत की लव स्टोरी के अंजाम को जानने के लिए आपको फिल्म का इंतजार करना होगा।

ट्रेलर का रिव्यू

दिल बेचारा के ट्रेलर की शुरुआत एक डायलॉग से होती है, 'एक था राजा एक थी रानी, दोनों मर गए खत्म कहानी'। यहां राजा सुशांत है और ये राजा अपनी कहानी पूरी करने आया है।अगर कोई सुशांत का फैन नहीं है तो भी ट्रेलर देखकर भावुक हो जाएगा। ट्रेलर में उनकी खिलखिलाहट और चुलबुलापन आपके चेहरे पर मुस्कान जरूर ला देगा। ट्रेलर में सुशांत जहां मस्ती वाले अंदाज में आपको मोहित करेंगे तो वहीं संजना शांत वाले अंदाज से अपनी तरफ खींचेंगी।

इमैन्युअल राजकुमार जूनियर के किरदार में सुशांत एक बार फिर दिल जीतते दिख रहे हैं। किज़ी बसु के रोल में संजना सांघी अपनी डेब्यू फिल्म में बेहद अच्छी और प्रॉमिसिंग लग रही हैं। फाइनली ट्रेलर में सुशांत का एक डायलॉग आपको रुला जाएगा, 'जन्म कब लेना और कब मरना है हम डिसाइड नहीं कर सकते पर कैसे जीना है वो हम डिसाइड कर सकते हैं।' शायद सुशांत ने अपने फैन्स को यह संदेश भी दे दिया है। ट्रेलर कई छोटे छोटे डायलॉग अपको दिल तक छू जाएंगे। ट्रेलर के लास्ट सीन में सुशांत का एक फनी रूप देखने को मिल रहा है। ये कहना गलत नहीं होगा कि एक लंबे समय के हाद कोई रोमांटिक और अच्छी फिल्म फैंस से रूबरू होने वाली है।फिल्म में एआर रहमान का म्यूजिक है तो बेहतर ही होगा। फिल्म की शूटिंग की लोकेशंस बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की डायरेक्टर के तौर पर यह पहली फिल्म है जो 24 जुलाई को ऑनलाइन रिलीज हो रही है। फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी और इसे नॉन सब्सक्राइबर्स के लिए भी फ्री रखा गया है यानि कोई भी फ्री में हॉटस्टार पर ये फिल्म देख सकता है।

 

 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच