लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' के ट्रेलर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इससे पहले कभी नहीं हुआ था ऐसा

By अमित कुमार | Updated: July 7, 2020 06:39 IST

'दिल बेचारा' में सुशांत का मस्तमौला अंदाज देखकर फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं। खुद मौत को गले लगाने वाले सुशांत फिल्म में जिंदगी की अहमियत समझाते नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयह ट्रेलर यूट्यूब पर सिर्फ 98 मिनट में 1 मिलियन लाइक्स पार करने वाला दुनिया का पहला विडियो बन गया है। फिल्‍म में सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी के अलावा सैफ अली खान और स्‍वास्तिका मुखर्जी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्विटर पर सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी स्टारर इस फिल्म के नाम का हैशटैग जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है।

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। 6 जुलाई को ट्रेलर रिलीज होते ही एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। यह ट्रेलर यूट्यूब पर सिर्फ 98 मिनट में 1 मिलियन लाइक्स पार करने वाला दुनिया का पहला विडियो बन गया है। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ कि किसी वीडियो को एक घंटे के दौरान इतनी लाइक्स मिली हो। 

फिल्‍म में सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी के अलावा सैफ अली खान और स्‍वास्तिका मुखर्जी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्‍म 'द फॉल्‍ट इन ऑवर स्‍टार्स' का हिंदी अडैप्‍शन है। फिल्म को 24 जुलाई को डिजिटली रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर को फैंस से खासा प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्विटर पर सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी स्टारर इस फिल्म के नाम का हैशटैग जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। 

ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा #DilBecharaTrailer

ट्विटर पर #DilBecharaTrailer ट्रेंड कर रहा है। लोग लगातार इस फिल्म को लेकर बात कर रहे हैं। बता दें कि ट्रेलर की शुरुआत संजना सांघी (किजी बसु) से होती है जो एक कैंसर की पेंशट है। कॉलेज में उसकी मुलाकात सुशांत सिंह राजपूत से होती है। दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्यार का सिलसिला चालू हो जाता है। संजना की आखिरी इच्छा पेरिस जाने की होती है और दोनों वहां चले जाते हैं। संजना और सुशांत की लव स्टोरी के अंजाम को जानने के लिए आपको फिल्म का इंतजार करना होगा।

फ्री में देख सकेंगे सुशांत की फिल्म

दिवंगत अभिनेता के सम्मान में डिज्नी-हॉटस्टार फैसला लिया है कि ये फिल्म सभी सब्सक्राइबर्स और नॉन-सब्सक्राइबर्स देख सकते हैं। हालांकि, सुशांत के फैंस उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' को बड़े पर्दे पर रिलीज करने की मांग कर रहे हैं।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसंजना सांघीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!