लाइव न्यूज़ :

दीया मिर्जा करने जा रही हैं दूसरी शादी, वैभव रेखी संग लेंगी सात फेरे, शाहरुख खान के मैनेजर ने की पुष्टि

By विनीत कुमार | Updated: February 14, 2021 13:55 IST

दीया मिर्जा मंबई के बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी करने जा रही हैं। शाहरूख खान की मैनेजर पूजा डडलानी ने इस शादी की पुष्टि की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला है। पूजा असल में वैभव रेखी और उनके परिवार से भी जुड़ी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदीया मिर्जा 15 फरवरी को सात फेरे लेंगी, बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी की खबरेंशादी की खबरों पर अभी दीया मिर्जा की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया हैदीया मिर्जा ने इससे पहले साहिल सांगा के साथ शादी की थी, 2019 में हुआ तलाक

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। वैलेंटाइन डे के मौके पर आई ये खबर दीया मिर्जा के फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज है। दीया मिर्जा 15 फरवरी को सात फेरे लेंगी।

दीया मिर्जा मंबई के बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी करने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार ये शादी समारोह सादगीपूर्ण होगा और उसमें दोनों के करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल होंगे।

शादी की खबरों पर हालांकि दीया मिर्जा की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, शाहरुख खान की मैनेजर पूजा डडलानी ने इस शादी की पुष्टि कर दी है। पूजा डडलानी दरसअल वैभव रेखी और उनके परिवार से भी जुड़ी हैं।

दरअसल, पूजा डडलानी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर के साथ पोस्ट शेयर की है और लिखा, 'दिया मिर्जा आपका इस क्रेजी फैमिली में स्वागत है।'

Dia Mirza Wedding: वैभव रेखी कौन हैं?

वैभव रेखी एक बिजनेसमैन हैं जो मुंबई के पाली हिल एरिया में रहते हैं। उन्होंने पहली शादी योग टीचर और लाइफस्टाइल कोच सुनैना रेखी से की थी। दोनों की एक बेटी भी है। दीया मिर्जा और रेखी के रिश्तों की खबर पिछले साल पहली बार सामने आई थी। हालांकि, इस पर कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया था।

दीया ने 2019 में लिया था तलाक

दीया मिर्जा ने इससे पहले फिल्म प्रोड्यूसर साहिल सांगा के साथ शादी की थी। कई साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों अक्टूबर- 2014 में दिल्ली में शादी के बंधन में बंधे थे। पांच साल बाद दोनों ने आपसी सहमति से अगस्त-2019 एक-दूसरे से तलाक ले लिया था।

दीया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए साहिल से अलग होने की बात शेयर की थी। दीया ने अपने पोस्ट में लिखा था, '11 साल तक एक-दूसरे के साथ रहने के बाद हमने आपसी सहमती से अलग होने का फैसला लिया है। हम एक दूसरे के दोस्त बने रहेंगे और एक दूसरे को प्यार और इज्जत देना जारी रखेंगे।'

बता दें कि दीया मिर्जा रहना है तेरे दिन में, कोई मेरे दिल में है, लगे रहो मुन्ना भाई और संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा अनुभव सिन्हा की 'थप्पड़' में भी दीया मिर्जा नजर आई थीं।

टॅग्स :दीया मिर्ज़ाबॉलीवुड गॉसिपशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!