लाइव न्यूज़ :

दीया मिर्जा ने अपने जन्मदिन पर की बड़ी घोषणा, इस मकसद से खोलेंगी खुद का नया प्रोडक्शन हाउस

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 9, 2019 11:14 IST

दिया मिर्जा ने बताया कि इस प्रोडक्शन हाउस का नाम वन इंडिया स्टोरीज एलएलपी होगा। कहा- हमारी विभिन्न फिल्म उद्योगों से जुड़े कुछ अविश्वसनीय व्यक्तियों के साथ काम करने की योजना है।

Open in App

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस और पूर्व ब्यूटी क्वीन दिया मिर्जा आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने फैंस को एक तोहफा दिया है। दिया मिर्जा ने खुद यह घोषणा की है कि वे खुद का प्रोडक्शन हाउस शुरू करने वाली हैं। 

दिया मिर्जा ने बताया कि इस प्रोडक्शन हाउस का नाम वन इंडिया स्टोरीज एलएलपी होगा। दिया मिर्जा का कहना है कि वे अपने इस प्रोडक्शन हाउस के जरिए बॉलीवुड में अर्थपूर्ण कहानियां लाने के लिए विभिन्न प्रारूपों और माध्यमों का उपयोग करेंगी।

मीडिया को दिए इंटरव्यू में दिया मिर्जा ने बताया कि "हमारी विभिन्न फिल्म उद्योगों से जुड़े कुछ अविश्वसनीय व्यक्तियों के साथ काम करने की योजना है और रोस्टर के हिस्से के रूप में महिला प्रधान कहानियां लाने की योजना भी हैं।" उन्होंने कहा कि वे कई कन्टेंट क्रिएटर्स, पटकथा लेखकों और फिल्म प्रोड्यूसर्स के साथ बातचीत कर रही हैं।

दिया मिर्जा की पहले से ही एक प्रोडक्शन कंपनी है जिसका नाम बॉर्न फ्री एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड है। इस प्रोडक्शन कंपनी को उन्होंने साल 2011 में अपने पूर्व पति साहिल संघा के साथ लॉन्च किया था।

टॅग्स :दीया मिर्ज़ा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीIC 814 Teaser Out: 188 यात्रियों के प्लेन हाईजैक की कहानी, नेटफ्लिक्स सीरीज में विजय वर्मा, दीया मिर्ज़ा और नसीरुद्दीन लीड रोल में..

बॉलीवुड चुस्कीबेटियों की उम्र की लड़कियों संग ऑनस्क्रीन रोमांस करने वाले अभिनेताओं पर बोलीं रत्ना पाठक शाह, कहा- यह शर्मिंदगी की बात है

बॉलीवुड चुस्कीBheed Box Office Collection Day 1: राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की भीड़' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की इतनी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव की 'भीड़' का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड चुस्कीBheed trailer: 'भीड़' में दर्ज है लॉकडाउन की भयावहता और आम आदमी के दर्द, जद्दोजहद की तस्वीरें, देखें ट्रेलर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?