लाइव न्यूज़ :

जो कुछ हो रहा है अक्षम्य?, झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं चैनल वाले, बेहद अपमानजनक-गैरजिम्मेदाराना?, हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर लिखा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 11, 2025 11:33 IST

Dharmendra Health Live Updates: अभिनेत्री-नेता हेमा मालिनी ने भी अपने पति धर्मेंद्र के स्वास्थ्य के बारे में ‘‘गैर-जिम्मेदाराना’’ मीडिया कवरेज की आलोचना की।

Open in App
ठळक मुद्देDharmendra Health Live Updates: सभी से अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार की निजता का सम्मान करें।Dharmendra Health Live Updates: पापा के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।Dharmendra Health Live Updates: इलाज का असर हो रहा है और जिसके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है?

मुंबईः जाने-माने अभिनेता धर्मेंद्र की बेटी एशा देओल ने मीडिया से उनके पिता के स्वास्थ्य के बारे में झूठी खबरें प्रसारित नहीं करने का आग्रह करते हुए मंगलवार को कहा कि उनकी ‘‘हालत स्थिर है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो’’ रहा है। धर्मेंद्र (89) मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं। एशा ने ‘इंस्टाग्राम’ पर लिखा, ‘‘लगता है कि मीडिया जरूरत से ज्यादा सक्रियता दिखा रहा है और झूठी खबरें फैला रहा है। मेरे पिता की हालत स्थिर है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार की निजता का सम्मान करें।

पापा के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।’’ अभिनेत्री-नेता हेमा मालिनी ने भी अपने पति धर्मेंद्र के स्वास्थ्य के बारे में ‘‘गैर-जिम्मेदाराना’’ मीडिया कवरेज की आलोचना की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘जो कुछ हो रहा है, वह अक्षम्य है! जिम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जिस पर इलाज का असर हो रहा है और जिसके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है?

यह बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना है। कृपया परिवार और उसकी निजता की जरूरत का पूरा सम्मान करें।’’ एशा और हेमामालिनी के बयान ऐसे समय में आए हैं जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गीतकार जावेद अख्तर सहित कई प्रमुख हस्तियों ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा की थीं।

वहीं, धर्मेंद्र के परिवार ने उनके निधन की खबरों का खंडन किया है। धर्मेंद्र को पिछले कुछ दिन में कई बार दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेमा मालिनी ने इससे पहले सोमवार रात को शुभचिंतकों से धर्मेंद्र के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया था। हेमा मालिनी ने ‘एक्स’ पर लिखा था, ‘‘मैं धरम जी के बारे में चिंता करने के लिए सभी का धन्यवाद करती हूं।

वह अस्पताल में निगरानी में हैं। उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है और हम सब उनके साथ हैं। मैं आप सभी से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करने का अनुरोध करती हूं।’’ धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल के प्रतिनिधि ने उन खबरों का खंडन किया जिनमें कहा गया था कि ‘शोले’ के अभिनेता धर्मेंद्र वेंटिलेटर पर हैं। जनसंपर्क (पीआर) प्रतिनिधि ने कहा था, ‘‘धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। आगे की टिप्पणी और अद्यतन जानकारी उपलब्ध होने पर साझा की जाएगी।

सभी से अनुरोध है कि उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें और परिवार के निजता के अधिकार का सम्मान करें।’’ हेमा मालिनी, सनी देओल और बॉबी देओल समेत पूरा देओल परिवार इस समय अस्पताल में है। अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान भी परिवार से मिलने अस्पताल पहुंचे। अभिनेता गोविंदा को भी अस्पताल में देखा गया।

टॅग्स :धर्मेंद्रहेमा मालिनीमुंबईसनी देओल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

भारतसंजय निरुपम की कार में तोड़फोड़, एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना-एमएनएस कार्यकर्ता में झड़प?, ऑटो रिक्शा-टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा को अनिवार्य को लेकर हंगामा, वीडियो

भारतसड़क एक, पर तमाशा करने वाले अनेक

क्रिकेटSachin Tendulkar Turns 53: मुख्यमंत्री फडणवीस ने 'क्रिकेट के भगवान' को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, बीसीसीआई और फैंस दे रहे मुबारकवाद, वीडियो

भारतMumbai: भांडुप में निर्माणाधीन स्थल पर हादसा, गड्ढे में गिरने से 10 घायल, 1 की मौत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दिया मुंबई आने का न्योता, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई