लाइव न्यूज़ :

Dharmendra: मैं चुप हूं लेकिन बीमार नहीं, धर्मेंद्र ने वीडियो साझा किया, जानें सनी और बॉबी देओल ने क्या कहा, देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 6, 2022 21:40 IST

Dharmendra: वर्ष 1969 में आई अपनी फिल्म ‘‘आया सावन झूम के’’ के गीत ‘‘बुरा मत सुनो’’ का जिक्र करते हुए अभिनेता ने प्रशसंकों से अपना ख्याल रखने को भी कहा।

Open in App
ठळक मुद्देसनी और बॉबी देओल ने पिता के खराब स्वास्थ्य हालात संबंधी खबरों को खारिज किया था। बॉबी देओल ने कहा कि उनके पिता अपने मुंबई स्थित आवास में हैं।दुखद है कि लोगों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर अफवाहें फैलाईं। 

Dharmendra: वयोवृद्ध अभिनेता धर्मेंद्र ने उनके स्वास्थ्य से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट को खारिज करते हुए सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया और अपने प्रशंसकों से ‘‘सकारात्मक’’ सोच रखने को कहा। साथ ही धर्मेंद्र ने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने पर भी जोर दिया।

धर्मेंद्र (86) ने अपने ट्विटर हैंडल पर 42 सेकेंड के एक वीडियो को साझा किया। इसमें अभिनेता ने कहा कि वह अपने स्वास्थ्य के बारे में मीडिया में चल रही अटकलों पर चुप रहे, लेकिन वह बीमार नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ मित्रों, सकारात्मक रहिये और सकारात्मक सोचिये। जीवन भी सकारात्मक रहेगा। मैं चुप हूं लेकिन बीमार नहीं। अफवाहें उड़ती रहती हैं।’’

वर्ष 1969 में आई अपनी फिल्म ‘‘आया सावन झूम के’’ के गीत ‘‘बुरा मत सुनो’’ का जिक्र करते हुए अभिनेता ने प्रशसंकों से अपना ख्याल रखने को भी कहा। इससे पहले दिन में, धर्मेंद्र के बेटों सनी और बॉबी देओल ने पिता के खराब स्वास्थ्य हालात संबंधी खबरों को खारिज किया था। सनी देओल ने कहा, ‘‘मेरे पिता पूरी तरह स्वस्थ हैं।’’ बॉबी देओल ने कहा कि उनके पिता अपने मुंबई स्थित आवास में हैं और यह दुखद है कि लोगों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर अफवाहें फैलाईं। 

टॅग्स :धर्मेंद्रसनी देओलबॉबी देओलहेमा मालिनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: पीएम मोदी ने रचा इतिहास, इतने दिन तक देश चलाने वाले बने सबसे लंबे समय के प्रधानमंत्री!

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्कीसनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 257 करोड़ की कमाई

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?