लाइव न्यूज़ :

सनी देओल की मदद से कुवैत से देश लौटी महिला, पिता धर्मेंद्र ने यूं की तारीफ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 26, 2019 16:24 IST

हाल ही में धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट साझा किया है जिसमें बेटे सनी देओल की जमकर तारीफ की है।

Open in App
ठळक मुद्देएक्टर सनी देओल गुरदासपुर से सांसद हैं। सनी का पिता धर्मेंद्र से अच्छी बान्डिंग है। वह आए दिन अपने बेटे को सलाह भी देते रहते हैं।

एक्टर सनी देओल गुरदासपुर से सांसद हैं। सनी का पिता धर्मेंद्र से अच्छी बान्डिंग है। वह आए दिन अपने बेटे को सलाह भी देते रहते हैं।  हाल ही में धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट साझा किया है जिसमें बेटे सनी देओल की जमकर तारीफ की है।

धर्मेंद्र ने सनी देओल की तारीफ करते हुए लिखा है कि नौकरी समझ कर फर्ज निभाना, सनी बेटे, जीते रहो। धर्मेंद्र के इस ट्वीट को जमकर सोशल मीडिया पर सराहा जा रहा है। हालांकि बेटे सनी की ओर से इस पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

दरअसल धर्मेंद्र ने ये ट्वीट एक खबर को शेयर करते हुए किया है। धर्मेंद्र ने खबर शेयर की उसके अनुसार सनी ने हाल ही में एक महिला की भारत लौटने में मदद की है।धर्मेंद्र ने जो खबर शेयर की है उसमें जिला प्रधान विपिन महाजन के हवाले से यह जानकारी दी गई है कुछ दिनों पहले एक महिला जिसका नाम वीना है कुवैत में फंस गई थी।

उसने भारत वापस आने के लिए सांसद सनी देओल से गुहार लगाई थी। इसके बाद सनी ने इस मुद्दे पर भारतीय एंबेसी के मुद्दे पर बात की और उनकी मदद से महिला को कुवैत से ढूंढा गया। 

सनी की मदद के कारण से ही महिला अपने घर वापस आ पाई है। ऐसे में इस काम के लिए पिता ने बेटे सनी की तारीफ की है। बता दें हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में सनी ने गुरदासपुर से जीत हासिल की है।

 उन्होंने यहां कांग्रेस के नेता सुनीत जाखड़ को हराया है। सनी को हाल ही में ब्लैंक में देखा गया था। अब सनी पल पल दिल के पास से डायरेक्शन में कदम रखने जा रहे हैं। इस फिल्म से सनी के बेटे करण डेब्यू करने जा रहे हैं। 

टॅग्स :धर्मेंद्रसनी देओल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्कीसनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 257 करोड़ की कमाई

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

भारतPadma Awards 2026: 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री से गुमनाम नायक सम्मानित, सूची देख आप भी करेंगे सलाम?, 90 महिलाओं को सम्मान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?