लाइव न्यूज़ :

बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'धड़क' का जादू, पहले वीक में हुई इतनी कमाई

By विवेक कुमार | Updated: July 27, 2018 16:00 IST

'धड़क' की ज्यादातर शूटिंग राजस्थान में की गई है। धड़क मराठी भाषा की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म सैराट की हिंदी रीमेक है।

Open in App

मुंबई, 27 जुलाई: शशांक खेतान के डायरेक्शन में बनी ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'धड़क' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के जरिये दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फैन्स के अलावा क्रिटिक्स को भी ये फिल्म काफी पसंद आई है।

अगर फिल्म की कमाई के बारे में बात करें तो ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'धड़क' ने अपने पहले सप्ताह 51.56 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने अपने पहले दिन 8. 71 करोड़ की कमाई की तो वहीं दूसरे दिन 11.04 करोड़ कमाए। फिल्म ने  तीसरे दिन रविवार को अपने खाते में 13.92 करोड़ कमाए। सोमवार के दिन यानि चौथे दिन फिल्म की कमाई सिर्फ 5. 52 करोड़ रही। पांचवे दिन 4.76 करोड़, छठे दिन 4. 06 करोड़ वहीं सातवें दिन (गुरुवार) को 3. 55 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म की पूरी कमाई अब 51. 56  करोड़ की हो चुकी है।

बता दें कि 'धड़क' की ज्यादातर शूटिंग राजस्थान में की गई है। धड़क मराठी भाषा की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म सैराट की हिंदी रीमेक है। 4 करोड़ के बजट में बनी  सैराट ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 100 करोड़ रुपये की कमाई की थी। धड़क में आशुतोष राणा, ऐश्वर्या नारकर और अंकित बिष्ट का भी अहम् रोल है। 

वहीं अब इस फिल्म के बाद जाह्नवी अपने पापा बोनी कपूर की होम प्रॉडक्शन फिल्म में नजर आ सकती हैं। फिल्म में जाह्नवी का रोल काफी ग्लैमरस होगा। 

अगर फिल्म की कहानी के बारे में बात करें तो ये कहानी है उदयपुर के रहने वाले मधुकर बागला (ईशान खट्टर) की जो पार्थवी सिंह ( जाह्नवी कपूर) से बेइंतहा प्यार करता है। पार्थवी के पिता रतन सिंह एक ऊँची जाति के दबंग नेता हैं। जिनसे लोग खौफ खाते हैं।

टॅग्स :धड़कईशान खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीLokmat Most Stylish Awards 2023: लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड्स में ईशान खट्टर ने मारी बाजी, इस पुरस्कार पर किया कब्जा

बॉलीवुड चुस्कीअनन्या पांडे संग ब्रेकअप पर ईशान खट्टर को भाई शाहिद कपूर ने दी बेस्ट रिलेशनशिप एडवाइस, जानिए क्या कहा

बॉलीवुड चुस्कीKatrina Kaif: फिल्म 'फोन भूत' के प्रमोशन में कैटरीना कैफ का स्टाइलिश फोटोशूट, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीPhone Bhoot: चाचा चौधरी और साबू कॉमिक्स में होंगे 'फोन भूत' फिल्म के किरदार

बॉलीवुड चुस्कीPippa teaser: ईशान खट्टर की फिल्म 'पिप्पा' का दमदार टीजर रिलीज, 1971 के युद्ध में पर बनी है फिल्म

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल