लाइव न्यूज़ :

देव आनंद बर्थ एनिवर्सरी: सिर्फ सुरैया ही नहीं इन अदाकाराओं को भी अपना दिल दे बैठे थे देव साहब

By मेघना वर्मा | Updated: September 26, 2018 07:43 IST

Dev Anand Birth Anniversary: देव आनंद इतना टूट गए थे कि उन्होंने सुसाइड तक करने की ठान ली थी।

Open in App

1947  के बाद फिल्मी पर्दे पर तीन लोगों का राज चला, सिर पर लाल टोपी वाले राज कपूर, ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार और देव आनंद का। हिंदी सिनेमा के मोस्ट चार्मिंग एक्टर देव आनंद अपने रुमानी अंदाज के लिए जाने जाते थे। वो ना जाने कितने ही लड़कियों के ड्रीम ब्यॉय थे मगर देव साहब का दिल भी पहले प्यार के लिए हमेशा धड़कता रहा। वो पहला प्यार ही था जिसके लिए उन्होंने आंसू भी बहाए और अपनी जान लेने का भी फैसला कर लिया। आज देव साहब के जन्मदिन पर बात उनकी इसी लव स्टोरी की। 

धर्मदेव आनंद यानी देव आनंद का जन्म 26 सितंबर 1923 को पंजाब में हुआ था। बीए की डिग्री लेने के बाद देव आनंद लाहौर से बंबई आ गए थे। यहां उन्होंने 165 रुपए में अपनी पहली जॉब ज्वॉइन कर ली थी। मगर किस्मत का पासा कुछ यूं पलटा की देव साहब को अशोक कुमार ने उनकी पहली फिल्म हम एक हैं में काम दिया। बस ये फिल्मी सफर यहीं से शुरू हुआ। दूसरी फिल्म जिद्दी से देव आनंद ने लोगों का दिल जीत लिया। 

देव आनंद और सुरैया

देव आनंद के प्यार की शुरूआत हुई 1948 में आई फिल्म विद्या से। विद्या फिल्म में देव आनंद के ऑपोजिट थी सुरैया। जिन्हें देव आनंद काफी पसंद करने लगे थे। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और गायिका सुरैया भी उन्हें पसंद करने लगी थी। अपने ऑटोबायोग्राफी में देव आनंद ने बताया है कि ऐसा एक भी दिन नहीं है था जब देव साहब सुरैया से मिलते ना हो या दोनों की बात ना होती हो।

मगर सुरैया की नानी को ये रिश्ता पसंद नहीं था इसलिए वो लोग कभी एक नहीं हो पाए। इस फैसले के बाद देव आनंद इतना टूट गए कि उन्होंने सुसाइड तक करने की ठान ली थी। मगर उनके भाई ने देव आनंद को सम्भाल लिया। 

देव आनंद और कल्पना

कहते हैं समय हर घाव को भर देता है और सुरैया से रिश्ता खत्म होने के कुछ साल बाद देव आनंद ने भी खुद को संभाल लिया था। ये वही समय था जब देव आनंद अभिनेत्री कल्पना से मिले। अपने ही प्रोडक्शन नवकेतन की फिल्म बाजी में काम कर रहे देव आनंद अपना दिल कल्पना को दे बैठे।

घूमना-फिरना हो या मौज मस्ती दोनों में ही कल्पना और देव साहब की दोस्ती बढ़ने लगी। अपनी बायोग्राफी में देव साहब कहते हैं कि कल्पना उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गई थी। मगर ये रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चल पाया था। 

देव आनंद और जीनत अमान

देव साहब ने बॉलीवुड को टीना मुनीम और जीनत अमान जैसी खूबसूरत अदाकारा दी है। वो देव आनंद ही थे जिन्हें न्यू कमर्स को मौका देने के लिए जाना जाता था और वो जीनत अमान ही थी जिनपर अपना दिल हार बैठे थे देव आनंद। हरे रामा हरे कृष्णा फिल्म में देव आनंद की बहन का किरदार निभाते हुए जीनत अमान से देव साहब को प्यार हो गया। 

बताया जाता है कि जीनत को प्रपोज करने के लिए उन्होंने होटल ताज में एक पार्टी भी रखी थी मगर इसी पार्टी में राज कपूर और जीनत एक-दूसरे के बेहद करीब दिखाई दिए थे। इस इंसीडेट के बाद भी देव साहब का दिल टूट गया। 

देव साहब फिल्मी दुनिया के वो सितारे हैं जिनकी चमक आज भी बरकरार है। हिंदी सिनेमा को बेहतरीन फिल्म और बेहतरीन गाने देने वाले देव साहब ने 2011 में लंदन में आखिरी सांस ली और बॉलीवुड ने अपने सबसे चहेते एक्टर को खो दिया।

टॅग्स :देव आनंदबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?