लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की पार्टी ने बदल दी इस मॉडल की जिंदगी, 15 मिलियन डॉलर का मालिक है ये बॉलीवुड सितारा, जन्मदिन पर विशेष

By वैशाली कुमारी | Updated: November 26, 2021 17:16 IST

अर्जुन रामपाल आज अपना 49वां जन्मदिन भी मना रहे हैं ऐसे में जानेंगे उनके करियर और निजी जिंदगी के किस्से जिसने उन्हें एक सफल कलाकार के रूप में स्थापित होने में मदद की।

Open in App
ठळक मुद्देअर्जुन ने बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है 1972 में जबलपुर में जन्म हुआ लेकिन उनका बचपन काफी उतार चढ़ाव से भरा था

एक लड़का दिल्ली की एक पार्टी में जाता है लेकिन उन्हें मालूम नहीं था कि इस पार्टी में उनकी किस्मत चमकने वाली है। पार्टी में मौजूद मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल की नजर उस लड़के पर पड़ी और उन्होंने उसे मॉडलिंग करने का ऑफर दिया। देखते ही देखते रोहित की मदद से वो लड़का मॉडलिंग कि दुनिया जाना माना नाम बन गया। 

वो लड़का कोई और नहीं अर्जुन रामपाल हैं जो अब बॉलीवुड के एक बेहतरीन एक्टर के रूप में स्थापित हैं।अर्जुन रामपाल आज अपना 49वां जन्मदिन भी मना रहे हैं ऐसे में जानेंगे उनके करियर और निजी जिंदगी के किस्से जिसने उन्हें एक सफल कलाकार के रूप में स्थापित होने में मदद की।

अर्जुन ने बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। अपनी एक्टिंग के साथ साथ वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं।  1972 में जबलपुर में जन्म हुआ लेकिन उनका बचपन काफी उतार चढ़ाव से भरा था। जब वह छोटे थे तो उनके माता पिता का तलाक हो गया था। जिसके बाद उनकी मां उन्हें अपने साथ नासिक ले आईं, जहां उन्होंने बतौर टीचर काम किया। इसके साथ ही उन्होंने मॉडलिंग करनी भी शुरू कर दी।

अर्जुन रामपाल बतौर मॉडल अपनी पहचान बना चुके थे तभी साल 2001 में उन्हें फिल्म प्यार इश्क और मोहब्बत में काम करने का मौका मिला। ये साल अर्जुन के लिए काफी लकी रहा और इसके बाद उन्होंने दीवानापन, दिल है तुम्हारा, आई सी यू, असंभव, यकीन, रॉय, दिल का रिश्ता, चक्रव्यूह, इनकार, डैडी, अनकही, दिल है तुम्हारा, डॉन,वादा, ओम शांति ओम, रॉक ऑन, हाउसफुल, राजनीति और रा.वन जैसी तमाम फिल्मों में काम किया।

अर्जुन के संपत्ति के बारे में बताया जाता है कि वे 15 मिलियन डॉलर के मालिक हैं। कुछ रिपोर्ट्स ये दावा करते हैं कि उन्होंने अपनी संपत्ति दोनों बेटियों के नाम कर दी है।खैर हैप्पी बर्थडे अर्जुन आपका आनेवाला भविष्य शानदार हो।

टॅग्स :अर्जुन रामपालहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!