लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: आम आदमी पार्टी सरकार ने टीएम कृष्ण को प्रस्तुति के लिए दिया निमंत्रण, डिप्टी सीएम सिसोदिया बोले- किसी भी कलाकार को रोका नहीं जाना चाहिए

By भाषा | Updated: November 16, 2018 12:29 IST

कर्नाटक संगीत के अग्रणी गायक टीएम कृष्णा मैगसायसाय पुरस्कार विजेता हैं।

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर (भाषा) उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को कर्नाटक संगीत के मशहूर गायक टी एम कृष्णा को 17 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तुति देने के दिल्ली सरकार के आमंत्रण की घोषणा की और कहा कि किसी भी कलाकार को प्रस्तुति देने के मौके से इनकार नहीं किया जाना चाहिए। 

कृष्णा के संगीत कार्यक्रम को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने रद्द कर दिया था।

नेहरू पार्क में होने वाले कृष्णा के 17 नवंबर के संगीत समारोह को एएआई द्वारा रद्द किए जाने के बाद आप सरकार बृहस्पतिवार को कृष्णा के एक अन्य समारोह का आयोजन करने के लिए आगे आई। अपने बेबाक विचारों को लेकर वह अक्सर विवादों में रहते हैं। 

सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने कृष्णा को 17 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया है। 

उन्होंने कहा, “किसी भी कलाकर को प्रस्तुति देने के अवसर से मना नहीं किया जाना चाहिए। मैंने टी एम कृष्णा को 17 नवंबर को दिल्ली के लोगों के लिए प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया है। कला और कलाकार की गरिमा को बरकरार रखना जरूरी है।” 

कृष्णा का कार्यक्रम आयोजित करने पर एएआई के खिलाफ ट्रोल के बाद उनका कार्यक्रम कथित तौर पर रद्द कर दिया गया। कृष्णा मैगसायसाय पुरस्कार विजेता हैं जिन्हें ‘शहरी नक्सल’ एवं ‘‘धर्मान्तरित कट्टर’’ सहित विभिन्न नामों से बुलाया जाता है।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीमनीष सिसोदियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?