लाइव न्यूज़ :

दीपिका के नाम की रणवीर की लगी हल्दी, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

By धीरज पाल | Updated: November 4, 2018 18:24 IST

Deepika Ranveer Wedding: बता दें कि सोशल मीडिया के जरिए दोनों ने ऐलान किया कि 14-15 नवंबर को परिवार के आशीर्वाद से एक-दूसरे का हाथ हमेशा के लिए हाथ लेंगे।

Open in App

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के ऐलान के बाद दोनों के घर में खुशियों की लहर सी दौड़ गई है। शादी की तैयारियों के साथ-साथ शादी से  पहले रस्मों की शुरुआत हो चुकी है। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायलर हुई हैं। इन तस्वीरों में साफ तौर पर देख सकते हैं की रणवीर सिंह के चेहरे पर हल्दी लगी हुई है। और बेहद खुश नजर आ रहे हैं। 

दरअसल, रणवीर के घर पर उनकी हल्दी की रस्म हुई है। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में आप देखेंगे कि रणवीर के फेस पर हल्दी लगी हुई है। रणवीर ने व्हाइट कलर का कुर्ता पजामा पहना है और वो अपनी दोस्त के साथ सेल्फी क्लिक करा रहे हैं। रणवीर के चेहरे पर खुशी साफ दिख रही है। इसके साथ ही रणवीर के घर में डेकोरेशन भी हो रखी है। बता दें कि सोशल मीडिया के जरिए दोनों ने ऐलान किया कि 14-15 नवंबर को परिवार के आशीर्वाद से एक-दूसरे का हाथ हमेशा के लिए हाथ लेंगे।

इससे पहले दीपिका पादुकोण की शादी की रस्‍में शुरू हुई थी, जिसकी पहली तस्‍वीर सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। इन तस्वीरों में दीपिका अपने दुपट्टे के साथ कुछ करती दिख रही हैं तो वहीं दूसरी तस्‍वीर में वह अपनी टीम के साथ खूबसूरत लुक में दिख रही हैं। यह रस्म नन्दी पूजा की है जो दीपिका के बेंगलुरू वाले घर में हुई है। इस पूजा के दौरान की फोटो दीपिका पादुकोण की स्‍टालिस्‍ट द्वारा शेयर की गई है। दीपिका ऑरेंज कलर के खूबसूरत सूट-सलवार में दिख रही हैं।

कहां होगी शादी  

कयास भी जोरों पर है कि आखिर दोनों शादी कहां करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये खूबसूरत कपल  इटली के लेक कोमो में शादी करेगा। यह वेडिंग डेस्टिनेशन इसलिए चुना गया क्योंकि दीपिका को इटली बहुत पसंद है। हालांकि दोनों अपनी शादी के ऐलान में ये नहीं बताया कि वो फेरे कहां लेंगे। वहीं, अब कहा जा रहा कि ये कपल अपने ही देश में शादी करेगा। नई रिपोर्ट्स में दीपिका-रणवीर की शादी का वेन्यू मुंबई बताया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्टार कपल की शादी का डेस्टिनेशन यह सोचकर बदला गया है कि सभी रिश्तेदारों का इटली जाना संभव नहीं हो सकेगा। इसे देखते हुए दीपिका-रणवीर ने वेडिंग वेन्यू को बदलकर मुंबई कर दिया है। संगीत, मेहंदी और शादी मुंबई के सांताक्रूज इलाके के वाकोला स्थित एक फाइव स्टार होटल में होगी। 

टॅग्स :रणवीर सिंहदीपिका रणवीर शादीदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच