लाइव न्यूज़ :

दीपिका-रणवीर ने अपनी शादी के लिए करवाया इंश्योरेंस, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

By मेघना वर्मा | Updated: November 14, 2018 13:10 IST

रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकारी बीमा कंपनी ओरिएंटल इंश्योरेंस बैंक ने दीपिका-रणवीर की शादी का इंश्योरेंस करवाया है। हलांकि अभी तक इस इंश्योरेंस की कीमत का पता नहीं चल पाया है।

Open in App

बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल दीपिका और रणवीर कुछ ही देर बाद शादी के अटूट बंधन में बंधने जा रहे हैं। इटली के विला  देल बालबीएनलो (Villa del Balbianello) में 14 और 15 नवंबर को पूरे रीति-रिवाजों के साथ ये जोड़ा एक हो जाएगा। शादी की सारी तैयारियां जहां पूरी हो चुकी हैं वहीं शादी के लिए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम हैं। मगर आपको पता है कि दीपिका और रणवीर ने अपनी इस शादी के लिए इंश्योरेंस करवाया है। जी हां शादी के लिए ये इंश्योरेंस क्यों करवाया आइए हम बताते हैं आपको। 

दरअसल, दीपिका और रणवीर की शादी की रस्में आज से इटली में शुरू होने जा रही हैं। इसके लिए 12 से 16 नवंबर 2018 तक लेक कोमो में मेहमानों और घर-परिवार वालों का जमावड़ा होगा। करवाई गयी पॉलिसी के अनुसार इन पांच दिनों में यदि किसी तरह का नुकसान होता है तो पॉलिसी के अनुसार कंपनी उसका भुगतान करेगी। 

ओरिएंटल इंश्योरेंस बैंक ने किया बीमा

सरकारी बीमा कंपनी ओरिएंटल इंश्योरेंस बैंक ने दीपिका-रणवीर की शादी का इंश्योरेंस करवाया है। हलांकि अभी तक इस इंश्योरेंस की कीमत का पता नहीं चल पाया है। कंपनी ने ये पॉलिसी रणवीर के नाम से की है। अनुमान ये है कि डेस्टिनेशन वेडिंग के चलते ये कदम उठाया गया है। 

सोशल मीडिया पर छायी है दीपवीर वेडिंग

शादी की अनाउंसमेंट करने के बाद से ही दीपवीर की शादी लाइम लाइट में है। सोशल मीडिया पर हर कोई बस इन दोनों कपल्स की बात कर रहा है। दोनों की शादी साउथ इंडिया और सिंधी रीति-रिवाजों से होगी। बताया जा रहा है कि शादी में सिर्फ करीबी लोग शामिल होंगे।  

टॅग्स :दीपिका रणवीर शादीदीपिका पादुकोणरणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच