लाइव न्यूज़ :

दोबारा हॉलीवुड में काम करने के लिए दीपिका पादुकोण कर रही हैं इस खास चीज की तलाश, मिलते ही शुरू कर देंगी काम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 1, 2020 15:48 IST

हॉलीवुड में फिर से काम करने संबंधी सवाल के जवाब में दीपिका ने कहा कि यदि अच्छा कंटेंट मिलता है तो वह दुनिया के किसी भी कोने में काम करने को तैयार हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देदीपिका ने कहा, ''यदि भारत के बाहर मुझे ऐसा करने का अवसर मिलता है तो ये मेरे लिए खुशी की बात होगी।दीपिका ने कहा कि मैंने 'जेंडर केज' में काम इसलिए किया क्योंकि वो काफी प्रभावशाली किरदार था।

दीपिका पादुकोण 'एक्सएक्सएक्स : द रिटर्न ऑफ जेंडर केज' से हॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं। इस फिल्म में वह हॉलीवुड सुपरस्टार विन डीजल के साथ नजर आईं थीं। हॉलीवुड में फिर से काम करने संबंधी सवाल के जवाब में दीपिका ने कहा कि यदि अच्छा कंटेंट मिलता है तो वह दुनिया के किसी भी कोने में काम करने को तैयार हैं। 

उन्होंने कहा कि वह किसी फिल्म का आकलन इस लिहाज से नहीं करती कि वह फिल्म इंडियन है या फिर इंटरनेशनल बल्कि वह इसे महज अपनी कला प्रस्तुत करने के माध्यम के तौर पर देखती हैं। दीपिका ने कहा, ''यदि भारत के बाहर मुझे ऐसा करने का अवसर मिलता है तो ये मेरे लिए खुशी की बात होगी। यदि सिर्फ हॉलीवुड ही नहीं बल्कि अन्य देशों की फिल्मों में भी काम करने का मौका मुझे मिलेगा तो यह भी मेरे लिए काफी गर्व की बात होगी।

दीपिका ने आगे कहा कि मैंने 'जेंडर केज' में काम इसलिए किया क्योंकि वो काफी प्रभावशाली किरदार था। सब कुछ फिल्म के कैरेक्टर और रोल पर निर्भर करता है। ऐसा बिल्कुल नहीं है कि मैं हर समय हॉलीवुड फिल्मों में काम मांगती हूं। चाहे भारत हो या दुनिया का कोई भी कोना, मैं सिर्फ अच्छे कंटेंट की तलाश में रहती हूं।''

टॅग्स :दीपिका पादुकोणबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!