लाइव न्यूज़ :

दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया डरावना वीडियो, देख कर आपकी भी हो जाएगी हालत खराब

By वैशाली कुमारी | Updated: July 27, 2021 21:29 IST

हाल ही में दीपिका अपने एक पोस्ट के कारण जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहीं हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक हॅारर वीडियो शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देदीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक हॉरर वीडियो शेयर किया है। वीडियो देखकर फैंस डर रहे हैं और वही कुछ को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर वीडियो में है क्या। दीपिका ने कैप्शन में भी कुछ नहीं बताया है, उन्होनें भूत वाला इमॉटिकॉन शेयर कर दिया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। बॅालीवुड की मस्तानी आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती हैं। हाल ही में दीपिका अपनी एक पोस्ट के कारण जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहीं हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक हॉरर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर उनके फैंस डर रहे हैं और वही कुछ लोगों को समझ ही नहीं आ रहा है कि आखिर इस वीडियो में है क्या। दीपिका का ये वीडियो इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा है।

बता दें कि दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। बात करें वीडियो की तो इस वीडियो का फॅार्मेट ब्लैक एंड व्हाइट है और इसमें दीपिका एक फ्रेम में अजीब पोज देती दिखाई पड़ रही हैं, लेकिन अचानक कैमरे के फ्रेम पर जूम होता है और दीपिका की तस्वीर जिंदा हो जाती है और वो जोर-जोर से सांस लेती नजर आती हैं। इस बीच अचानक दूसरी दीपिका की एंट्री होती है और वो पहली वाली दीपिका को शीशे की तरह तोड़ कर खुद पोज देने बैठ जाती हैं। इस वीडियो में डरावने साउंड इफेक्ट को भी डाला गया जिसके कारण यह वीडियो और भी ज्यादा डरावना लग रहा है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में भी कुछ नहीं बताया है, उन्होनें सिर्फ एक भूत वाला इमॉटिकॉन शेयर कर दिया है। वहीं इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है। वहीं एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया है कि ये वीडियो समझ नहीं आया लेकिन क्यूट लगा है। इस वीडियो को अब तक 462,157 लोग लाइक कर चुकें है।

टॅग्स :दीपिका पादुकोणइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

विश्वHappy International Women's Day 2026: 'रुकना नहीं, थकना नहीं... आज जश्न है आपकी अजेय शक्ति का', वुमेन्स डे पर इन कोट्स के जरिए करें विश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?