लाइव न्यूज़ :

Cannes 2022: भारतीय पवेलियन के उद्घाटन के मौके पर दीपिका पादुकोण बोलीं- 'एक दिन भारत में होगा कान्स'

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 18, 2022 17:21 IST

कान्स फिल्म महोत्सव 2022 में भारतीय पवेलियन का उद्घाटन मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि एक दिन भारत को कान्स में नहीं होना पड़ेगा, लेकिन कान्स भारत में होगा.

Open in App
ठळक मुद्देदीपिका पादुकोण केंद्रीय सूचना और प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ भारतीय पवेलियन का उद्घाटन करती हुई नजर आईं.इस साल कान्स फिल्म महोत्सव अपना 75वां संस्करण आयोजित कर रहा है. 

Cannes 2022: कान्स फिल्म महोत्सव 2022 कई मायनों में खास है. दरअसल, इस बार कान्स के इतिहास में पहली बार भारत को कंट्री ऑफ ऑनर के रूप में शामिल किया गया है. वहीं, मार्चे डू फिल्म में दीपिका पादुकोण कान्स फिल्म महोत्सव 2022 में बुधवार को केंद्रीय सूचना और प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ भारतीय पवेलियन का उद्घाटन करती हुई नजर आईं.

दीपिका पादुकोण ने 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारतीय पवेलियन के उद्घाटन के मौके पर कहा कि भारत महानता के शिखर पर है, यह तो बस शुरुआत है. एक दिन आएगा जब मुझे सच में विश्वास हो जाएगा कि भारत को कान्स में नहीं होना पड़ेगा, लेकिन कान्स भारत में होगा. समाचार एजेंसी एएनआई ने इसका वीडियो ट्वीट किया है. बता दें कि इस साल कान्स फिल्म महोत्सव अपना 75वां संस्करण आयोजित कर रहा है. 

कान्स फिल्म महोत्सव का आयोजन इस बार 17 मई से 28 मई के बीच किया जा रहा है. इस फिल्म फेस्टिवल में दुनियाभर की चुनिन्दा फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग होती है. कंट्री ऑफ ऑनर का शीर्षक मिलने के बाद पांच नए भारतीय स्टार्ट-अप को ऑडियो-विजुअल उद्योग को पिच करने का मौका मिलेगा. कंट्री ऑफ ऑनर की परंपरा कान्स में इसी साल से शुरू की गई है. वहीं, दीपिका इस बार कान्स फिल्म महोत्सव में बतौर जूरी हिस्सा ले रही हैं. 

टॅग्स :दीपिका पादुकोणकान फिल्म फेस्टिवलअनुराग ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेAnurag Thakur In Parliament: संसद में अनुराग ठाकुर का 'एलवी बेल्ट'?, क्या छिपाने की कोशिश कर रहे थे सांसद? जानिए सच्चाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

भारतVIDEO: अनुराग ठाकुर ने तमिलनाडु सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

भारत'TMC सांसद लगातार पी रहे हैं': अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में ममता पार्टी के सांसद पर लगाया ई-सिगरेट पीने का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?