लाइव न्यूज़ :

रणबीर के संग ब्रेक-अप पर दीपिका ने खोला राज, कहा- दे रहा था धोखा, मैंने रंगे-हाथ पकड़ लिया था

By विवेक कुमार | Updated: July 25, 2018 18:29 IST

दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्मों से दूर हैं तो वहीं उनके बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म 'गली बॉय' में नजर आने वाले हैं।

Open in App

मुंबई, 25 जुलाई: बॉलीवुड की 'मस्तानी' एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। ऐसी भी खबर है कि वो अपने बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह से शादी करने वाली हैं। दोनों ही स्टार्स अक्सर एकदूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं। दोनों की ये लव स्टोरी फिल्म रामलीला से शुरू हुई थी। लेकिन इससे पहले दीपिका, रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड हुआ करती थीं। रणबीर और दीपिका काफी समय तक साथ भी रहे। लेकिन अचानक दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद दोनों की राहें जुदा हो गई। ब्रेकअप के बाद रणबीर और दीपिका अपने फिल्मों को लेकर बिजी हो गए।

हाल ही में दीपिका ने अपने एक इंटरव्यू में रणबीर से रिश्ता टूटने की सच्चाई को लेकर वजह बताई। दीपिका ने नाम न लेते हुए कहा कि 'वो मुझे धोखा दे रहे थे। लोगों ने मुझे बार-बार बताया कि वो मुझे धोखा दे रहे हैं।'  

दीपिका ने कहा कि मैंने उसे एक बार रंगे हाथों पकड़ लिया था। मैं काफी दुखी हुई लेकिन सभी फीलिंग्स को किनारे करते हुए। मैंने उनसे अलग होने का बड़ा फैसला लिया। दीपिका ने कहा, 'मुझे पता था वो ईमानदार नहीं हैं लेकिन बावजूद इसके मैंने उन्हें दूसरा मौका दिया लेकिन उनकी धोखा देने की आदत नहीं छूटी फिर मैं आगे बढ़ गई।'

बता दें कि दीपिका इन दिनों अभिनेता रणवीर सिंह के साथ हैं। हाल ही में दोनों की फिल्म 'पद्मावत' रिलीज हुई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर कई सरे रिकॉर्ड तोड़े थे। संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी फिल्म पद्मावत में शाहिद कपूर भी लीड रोल में थे।

रणवीर सिंह जल्द ही गली बॉय में नजर आने वाले हैं जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट भी होंगी। इसके अलावा रणवीर सिंह फिल्म सिम्बा में भी नजर आएंगे। जिसमें वो एक दबंग पुलिस वाले के रोल में दिखेंगे।         

टॅग्स :रणबीर कपूरदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल