लाइव न्यूज़ :

दीपिका पादुकोण ने डिप्रेशन का किया खुलासा, कहा- मेरी और जीने की इच्छा नहीं रही थी

By अनिल शर्मा | Updated: September 13, 2021 14:55 IST

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने डिप्रेशन से जूझने को लेकर जिक्र किया। अभिनेत्री ने केबीसी-13' में बताया, कई बार...लगा कि मेरी और जीने की इच्छा नहीं रही। लगता था कि जिंदगी का कोई मकसद नहीं रहा और अकसर रोती थी।

Open in App
ठळक मुद्देदीपिका पादुकोण ने कहा, कई बार...लगा कि मेरी और जीने की इच्छा नहीं रहीलगता था कि जिंदगी का कोई मकसद नहीं रहा और अकसर रोती थीः दीपिका

मुंबईः कौन बनेगा करोड़पति के एक खास एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने अवसाद के बारे में जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कैसे वह जीने की इच्छा खत्म कर चुकी थीं। इस दौरान उनके साथ ओम शांति ओम की निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान भी मौजूद थीं।

दरअसल इस एपिसोड में फराह खान और दीपिका, स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी की बीमारी से पीड़ित आयांश मदन के इलाज के लिए केबीसी के माध्यम से धन जुटाने आई थीं। आयांस को  16 करोड़ के इंजेक्शन में आर्थिक मदद के लिए फराह और दीपिका केबीसी के मंच पर पहुंची थीं

इस दौरान अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने डिप्रेशन से जूझने को लेकर जिक्र किया। अभिनेत्री ने केबीसी-13' में बताया, कई बार...लगा कि मेरी और जीने की इच्छा नहीं रही। लगता था कि जिंदगी का कोई मकसद नहीं रहा और अकसर रोती थी। दीपिका इस दौरान काफी भावुक दिखती हैं। वह आगे कहती हैं, मानसिक स्वास्थ्य ऐसी चीज है जिसका आपको ध्यान रखना होता है। मैंने अब अपने लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव किए हैं।

वहीं दीपिका की बात सुन फराह खान भी कहती हैं कि मैं भी उस समय समझ नहीं पाई थी कि यह डिप्रेशन से गुजर रही है। उस वक्त फराह खान दीपिका के साथ हैप्पी न्यू ईयर की शूटिंग कर रही थीं। इसके बाद अमिताभ बच्च,  दीपिका के अच्छे स्वास्थय की कामना करते हैं।

बता दें अमिताभ बच्चन आयांश को लेकर कहा कि वह भी अपनी तरफ से मदद करेंगे। गौरतलब है कि आयांश स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी की बीमारी से पीड़ित है जिसके इलाज में 16 करोड़ के इंजेक्शन की जरुरत है। इस दौरान फराह खान ने कहा कि वह चाहती हैं कि केबीसी पर वह जो भी पैसा कमाएं, वह स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) से पीड़ित बच्चे के लिए एक बहुत महंगा इंजेक्शन खरीदने के लिए जाए, जो एक दुर्लभ बीमारी है जिसकी वजह से बच्चे के केंद्रीय तंत्रिका तंत्र प्रभावित होती है। फराह के इस सराहनीय कमद में अमिताभ बच्चन भी अपने योगदान की बात कहते हैं।

टॅग्स :दीपिका पादुकोणअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस