लाइव न्यूज़ :

दीपिका पादुकोण को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड, जीतकर रचा एक और इतिहास

By वैशाली कुमारी | Updated: October 2, 2021 14:47 IST

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। अभिनेत्री ने अंतरराष्ट्रीय मंच से बॉलीवुड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड 2021 को अपने नाम कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे इन दिनों रितिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर की शूटिंग में दीपिका व्यस्त हैंदीपिका शकुन बत्रा की एक फिल्म में अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ दिखाई देंगी

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। अभिनेत्री ने अंतरराष्ट्रीय मंच से बॉलीवुड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड 2021 को अपने नाम कर लिया है। खास बात यह है कि यह अवार्ड को जीतने वाले दीपिका पादुकोण इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की एकमात्र एक्ट्रेस बन गई है। दीपिका से पहले आज तक किसी भी भारतीय कलाकार ने भी यह पुरस्कार हासिल नहीं किया है। 

इस अवार्ड के लिए अलग-अलग कैटेगरी में बराक ओबामा, जैफ बेजॉस, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो सहित दुनिया भर में 3000 से ज्यादा इनफ्लुएंसर सेलिब्रिटीज के नामांकन दर्ज हुए हैं। ऐसे में अवार्ड देने वाली जूरी के लिए यह काफी मुश्किल था क्योंकि सभी नॉमिनेशन का अपने अपने क्षेत्र में एक सफल ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। 

आपको बता दें कि इससे पहले दीपिका पिछले महीने ही एशिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो गई थी। इस लिस्ट में दीपिका टीवी और फिल्म वर्ल्ड कैटेगरी में टॉप पर रही। एशिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं की एक लिस्ट में शामिल होने के लिए महिलाओं का चुनाव सबसे ज्यादा सोशल मीडिया, गूगल सर्च और अन्य रैंकिंग कारक पर तय किया गया था। इन मानकों पर दीपिका पादुकोण खरी उतरी। 

वहीं अगर अभिनेत्री के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास इस समय फिल्मों की लाइन लगी हुई है। इन दिनों रितिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर की शूटिंग में दीपिका व्यस्त हैं। इसके अलावा व शकुन बत्रा की एक फिल्म में अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ दिखाई देंगी।

टॅग्स :दीपिका पादुकोणहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!