लाइव न्यूज़ :

दीपिका व रणवीर का रिसेप्शन कार्ड आया सामने, मुंबई में इस तारीख तो देखें पार्टी-जानें डीटेल्स

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 12, 2018 05:28 IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

Open in App

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दीपिका-रणवीर की शादी 14-15 नवंबर को इटली की कोमो लेक पर होगी और इसके बाद दोनों अपने छोटे से हनीमून पर निकल जाएंगे। वहीं दीपिका और रणवीर सिंह दो रिसेप्शन देंगे। एक मुंबई के दोस्तों के लिए और दूसरा बेंगलुरू के दोस्तों के लिए होगा।

ऐसे में अब एक रिसेप्शन कार्ड की तस्वीर पिंकविला के ज़रिए सामने आई।पिंकविला ने अपने इंस्टा पेज एक फोटो डाली है जिसके मुताबिक ये कार्ड रणवीर के माता पिता - अंजू भवनानी और जगजीत सिंह भवनानी की तरफ से हैं और इस कार्ड की तस्वीर से आखिरकार ये फाइनल हो गया है कि दोनों का मुंबई रिसेप्शन , 28 नवंबर को, ग्रांड हयात होटल से होगा।

वहीं, हाल ही में दीपिका रणवीर, एक साथ इटली रवाना हुए हैं। एयरपोर्ट पर दीपिका और उनके परिवार का स्वागत करते हुए रणवीर सिंह अपने बूमबॉक्स पर मेहंदी लगा के रखना बजा रहे थे जिससे साफ है कि अपनी शादी के लिए वो दुलहन से ज़्यादा उत्साहित हैं।

पिछले हफ्ते, दीपिका और रणवीर के घर में रस्में हो चुकी हैं। जहां दीपिका के बेंगलुरू आवास पर नंदी पूजा का आयोजन हुआ वहीं रणवीर सिंह के मुंबई आवास पर हल्दी की रस्म का आयोजन हुआ। शादी से निपटने के बाद, रणवीर सिंह तुरंत ही सिंबा के प्रमोशन में जुट जाएंगे।

इन पर हो रही चर्चा

ग्रैंड वेडिंग में सिर्फ 30 ही मेहमानों को बुलाया जाएगा। जिसमें परिवार के करीबियों के अलावा केवल फिल्म इंडस्ट्री से 4 सेलेब्स को इंवाइट किए जाने की चर्चा है। यानि साफ है कि सिनेजगत से केवल 4 लोग ही होंगे जो उनके फेरों के साक्षी होंगे। बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों ये खबरों जोरों पर हैं कि रणवीर दीपिका की शादी में  फराह खान, संजय लीला भंसाली और आदित्य चोपड़ा को न्योता दिया गया है। वहीं, बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को चौथे इंसान हो सकते हैं जिनको निमंत्रणपत्र भेजा जाएगा। 

कहा जा रहा है कि फराह खान और आदित्य चोपड़ा को निमंत्रण इसलिए दिया गया है क्योंकि इन दोनों के साथ ही कपल ने अपने अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं, संजय लीला भंसाली की बात की जाए तो उनके  साथ दोनों ने 3 सुपरहिट फिल्में दी हैं। शाहरुख के साथ दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस कारण से उनको निमंत्रण भेजा जा सकता है। हांलाकि अभी इन नामों का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

टॅग्स :दीपिका रणवीर शादीरणवीर सिंहदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच