लाइव न्यूज़ :

रणवीर से शादी के बाद दीपिका की सोनम होंगी ननद तो अर्जुन होंगे देवर, जानिए कैसे ?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 17, 2018 11:03 IST

रणवीर सिंह से शादी के बाद दीपिका और सोनम के बीच ननद भाभी का रिश्ता बन गया है।

Open in App

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के चर्चा ही इन दिनों हर ओर चल रहे हैं। दोनों अब शादी करने के बाद जल्द देश वापसी करके अपने करीबियों के साथ अपनी खुशी को बांटेगे। वहीं, बात दीपिका के स्टाइल की की जाए तो सोनम और वो दोनों की इस मामले में एक सामना हैं। अब दोनों में रिश्तेदारी भी हो गई है।

दीपिका की हो गई रिश्तेदारी

रणवीर सिंह से शादी के बाद दीपिका और सोनम के बीच ननद भाभी का रिश्ता बन गया है। दरअसल रणवीर के पिता जगजीत भवनानी और मां अंजू भवनानी की एक बेटी भी है रितिका भवनानी शादीशुदा हैं। रितिका दीपिका की सगी ननद हैं तो सोनम दूर के रिश्ते की। दरअसल रणवीर सिंह का अनिल कपूर के परिवार से रिश्ता है।

ऐसे में अनिल कपूर की पत्नी यानी सोनम की मम्मी के भतीजे हैं रणवीर सिंह। जिस नाते अब दीपिका की सोनम ननद और अर्जुन देवर हो गए हैं। भले ये रिश्ते सगा ना हो लेकिन वो कहा जाता है ना कि रिश्ता तो रिश्ता है तो ऐसा कि कुछ इन रिश्तों के लिए भी कहा जा सकता है।

फैंस के लिए फोटो की शेयर

दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह ने बुधवार को शादी कर ली थी। जिसके बाद से ही उनके फैंस लगातार उनकी फोटों का इंतजार कर रहे थे, जोकि गुरुवार रात खत्म हो गया। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने इंटाग्राम पर अपनी शादी की फोटो शेयर करवाई है, जिसमें दोनों बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। फोटो में दीपिका और रणवीर किसी पर ठहाके लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बता दें, दोनों ने बुधवार (14 नवंबर) को इटली के विला देल बालबीएनलो (Villa del Balbianello) में शादी रचा ली थी और दोनों एक-दूसरे के हो गए थे। दीपिका और रणवीर ने 13 नवंबर को सगाई की थी और सगाई सेरेमनी पारंपरिक कोंकणी रीति रिवाज के साथ हुई थी।

टॅग्स :दीपिका रणवीर शादीदीपिका पादुकोणरणवीर सिंहअर्जुन कपूरसोनम कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच